Karwa Chauth Photos: पति हो तो रॉकी जैसा, हिना खान की फर्स्ट करवा चौथ फोटोज देख इम्प्रेस हुए नेटिजन्स

Karwa Chauth Photos: हिना खान और रॉकी जयसवाल ने इस बार अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट किया. इस दौरान कपल ने कई क्यूट फोटोज क्लिक करवाये. हालांकि नेटिजन्स को रॉकी की एक चीज काफी अच्छी लगी और उन्होंने कह दिया कि पति हो तो ऐसा ही.

Karwa Chauth Photos: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने इसी साल 4 जून को बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग शादी रचाई. दोनों ने बीते दिनों अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट किया. नवविवाहित कपल की सेलिब्रेशन की तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फैंस रॉकी की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पति हो तो ऐसा ही.

हिना खान ने करवा चौथ की फोटोज की शेयर

दरअसल हिना खान ने अपने पहले करवा चौथ की तसवीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की. तसवीरों में एक्ट्रेस ने रेड कलर का अनारकली सूट पहन रखा था. जिसके साथ उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी और स्लीक बन के साथ मांग में सिंदूर लगाया हुआ था. सुहागिन लुक में हिना काफी खूबसूरत लग रही थी. इधर रॉकी ने व्हाइट क्रीम कलर का कूर्ता पहना हुआ था. दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही थी.

रॉकी के फैन हुए नेटिजन्स

हालांकि सोशल मीडिया पर नेटजिन्स रॉकी की इसलिए तारीफ कर रहे हैं, क्योंकि एक फोटो में वह झुककर हिना के पैर छूते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि अभिनेत्री उन्हें खुश होकर आशीर्वाद दे रही हैं. फैंस को यह चीज काफी अच्छी लगी और उन्होंने रॉकी को बेस्ट हसबैंड कहा. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “पति हो तो ऐसा.. अपनी का कितना सम्मान करता है… नारी को ऐसा ही रिस्पेक्ट करना चाहिए.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “हिना और रॉकी की जोड़ी काफी शानदार है… रॉकी कितने प्यार से अपनी पत्नी के पैर छू रहा है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “रॉकी हिना से कितना प्यार करता है… ये साफ तसवीरों में दिखाई दे रहा है.”

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गीतांजलि का 5 महीने में शो छोड़ने पर छलका दर्द, बोली- मौत वाले सीक्वेंस के दौरान दुख हुआ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >