"केस हुआ, अपनों ने छोड़ा...": करण औजला के सामने बयां किया घर से भागने का दर्द, सिंगर ने स्टेज पर ही दे डाला कभी न भूलने वाला तोहफा

'India's Got Latent के लेटेस्ट एपिसोड में पंजाबी सिंगर करण औजला ने अपने दरियादिली से सबका दिल जीत लिया. शो में जब भागकर शादी करने वाले कंटेस्टेंट विजेंद्र ने अपनी लव स्टोरी और मालदीव घूमने का सपना साझा किया, तो करण ने तुरंत उनकी मालदीव ट्रिप के टिकट स्पॉन्सर करने का ऐलान कर दिया.

India's Got Latent: 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के नए एपिसोड में कॉमेडियन समय रैना, तन्मय भट, गुरलीन पन्नू और राहुल दुआ के साथ मशहूर सिंगर करण औजला भी जज के रूप में नजर आए. यह शो आमतौर पर समय रैना के मजेदार वन-लाइनर्स और जजों के बीच होने वाली हल्की-फुल्की नोकझोंक के लिए पसंद किया जाता है. लेकिन इस बार शो में एक ऐसा भावुक पल देखने को मिला, जिसने दर्शकों का दिल छू लिया.

What was in the Latent Episode: क्या था एपिसोड में 

कंटेस्टेंट विजेंद्र रजक ने अपने व्हील स्टंट परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया. परफॉर्मेंस के बाद जजों ने उनकी पत्नी से भी बात की. इस दौरान दोनों ने बताया कि उन्होंने घर से भागकर शादी की थी, क्योंकि उनके परिवार उनके रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे.

विजेंद्र ने बताया कि रिश्ते के सिर्फ एक महीने बाद ही उनकी गर्लफ्रेंड ने शादी करने की बात कही. आर्थिक परेशानियों के बावजूद उन्होंने शादी का फैसला लिया. उन्होंने यह भी बताया कि शादी के बाद उनकी पत्नी के परिवार ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

">

विजेंद्र ने बताया कि दोनों ने सिर्फ एक महीने तक एक-दूसरे को डेट किया था और इसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड ने शादी करने की इच्छा जताई. उस समय उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, लेकिन फिर भी उन्होंने शादी करने का फैसला किया. उन्होंने यह भी बताया कि शादी के बाद उनकी पत्नी के परिवार ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

Want a Maldives Trip with Wife: पत्नी के साथ मालदीव घूमना चाहता हूं 

बातचीत के दौरान समय ने विजेंद्र से उनके सबसे बड़े सपने के बारे में पूछा. इस पर उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ मालदीव घूमना चाहते हैं. यह सुनकर करण ने दोनों के मालदीव जाने के टिकट स्पॉन्सर करने का ऐलान किया. उन्होंने कहा, "आप मालदीव जाकर खुश होंगे ना? तो मैं आपके टिकट स्पॉन्सर करता हूं".

करण की इस घोषणा पर समय ने इसे बहुत प्यारा कदम बताया. वहीं करण ने मुस्कुराते हुए कहा, "ये सब आपको आपकी पत्नी की वजह से मिल रहा है.

Vijendra Thanks Karan Aujla for Maldives Trip: मालदीव ट्रिप के लिए धन्यवाद् कहा : 

बाद में विजेंद्र ने इंस्टाग्राम पर शो का एक वीडियो शेयर किया और सभी का धन्यवाद किया. उन्होंने लिखा, "मुझे 'इंडियाज गॉट लेटेंट' जैसा शानदार मंच और यादगार अनुभव देने के लिए दिल से शुक्रिया. करण औजला का भी धन्यवाद, जिन्होंने मेरी तारीफ की और मुझे मालदीव की शानदार ट्रिप गिफ्ट की। यह मेरे लिए बहुत खास है."

उन्होंने शो के दूसरे पैनलिस्ट्स का भी आभार जताया. उन्होंने लिखा, "तन्मय भट्ट, आपके प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. गुरलीन पन्नू, आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा, आपका भी शुक्रिया. राहुल दुआ, हमेशा हौसला बढ़ाने और अपने सहयोग के लिए आपका दिल से धन्यवाद.

Fans Praise Aujla: फैंस ने की जमकर तारीफ

करण औजला के इस कदम की सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर तारीफ की. एक फैन ने लिखा, "अब करण औजला के लिए मेरी इज्जत और बढ़ गई है." दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "वाकई बहुत अच्छे इंसान हैं." वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, "करण सिर्फ अपने गानों से नहीं, बल्कि अपने व्यवहार से भी लोगों का दिल जीत रहे हैं. ऐसे मौके दिखाते हैं कि स्टारडम के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी होता है." एक और यूजर ने लिखा, "करण औजला ने अपने इस काम से सबका दिल जीत लिया".

About Karan Aujla: करन औजला के बारे में 

करण औजला पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर, रैपर और गीतकार हैं. उन्हें आज के सबसे लोकप्रिय पंजाबी कलाकारों में गिना जाता है. 'सॉफ्टली', 'तौबा तौबा', 'एडमायरीन यू', 'विनिंग स्पीच' और '52 बार्स' जैसे कई हिट गानों से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके गाने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी खूब पसंद किए जाते हैं और उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है.

यह भी पढ़ें: मैच खेलने से पहले करण औजला का ये गाना सुनते हैं विराट कोहली, वजह जान हो जाएंगे इमोशनल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >