Kara Movie: हाथ में डेटोनेटर और चारों ओर आग, धनुष की फिल्म ‘करा’ का इंटेंस फर्स्ट लुक आउट

करा मूवी, फोटो- इंस्टाग्राम

Kara Movie: धनुष की मच-अवेटेड फिल्म ‘D54’ का ऑफिशियल टाइटल ‘करा’ और फर्स्ट-लुक पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसमें एक्टर की आंखों में गुस्सा और जिद साफ झलक रही है.

Kara Movie First Look: साउथ सुपरस्टार धनुष ने आज, 15 जनवरी को पोंगल 2026 के खास मौके पर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. एक्टर ने अपनी नई फिल्म का ऑफिशियल टाइटल और इंटेंस फर्स्ट-लुक पोस्टर शेयर कर दर्शकों की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है. अब तक D54 के नाम से चर्चित यह फिल्म आखिरकार ‘करा’ के नाम से सामने आ चुकी है. फिल्म के निर्देशन की कमान डायरेक्टर विग्नेश राजा ने संभाली है, जो 2023 की क्राइम थ्रिलर ‘पोर थोजिल’ के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पोस्टर की खासियत और फिल्म से जुड़ी अहम डिटेल्स.

यहां देखें ‘करा’ का फर्स्ट लुक पोस्टर-

जले हुए मैदान में आंखों में गुस्सा और जिद लिए नजर आए धनुष

‘करा’ के फर्स्ट लुक पोस्टर में धनुष बेहद दमदार और पावरफुल अवतार में नजर आ रहे हैं. उनकी आंखों में गुस्सा और जिद साफ झलकती है. वह एक जले हुए मैदान में अकेले खड़े दिखते हैं और उनके हाथ में डेटोनेटर जैसी डिवाइस नजर आ रही है.

पोस्टर पर लिखी लाइन, “कभी-कभी खतरनाक बने रहना ही जिंदा रहने का एकमात्र तरीका होता है”, फिल्म को एक वायलेंट सर्वाइवल ड्रामा की ओर इशारा करती है. इसे शेयर करते हुए कैप्शन में धनुष ने लिखा, “#D54 अब #Kara है. हैप्पी पोंगल. हैप्पी संक्रांति.” साथ ही उन्होंने डायरेक्टर विग्नेश राजा, प्रोड्यूसर ईशारी के. गणेश और म्यूजिक डायरेक्टर जीवी प्रकाश कुमार को टैग किया.

फर्स्ट लुक ने बढ़ाया फैंस का क्रेज

पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन देखने लायक था. किसी ने इसे “मास्टरपीस इन मेकिंग” बताया तो किसी ने “ब्लॉकबस्टर वाइब्स” लिखा. कई फैंस ने पोस्टर को “फायर” और “इस पोंगल का बेस्ट सरप्राइज” तक कह डाला.

फिल्म की जरूरी डिटेल्स

करा को विग्नेश राजा डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्हें उनकी पिछली फिल्म ‘पोर थोजिल’ के लिए जबरदस्त रिस्पांस मिला था. फिल्म को वेल्स फिल्म इंटरनेशनल प्रोड्यूस कर रहा है. सिनेमैटोग्राफी थेनी ईश्वर और एडिटिंग श्रीजीत सारंग संभाल रहे हैं, जबकि म्यूजिक जीवी प्रकाश कुमार का है.

पोस्टर के मुताबिक ‘कारा’ गर्मियों 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी, हालांकि ऑफिशियल रिलीज डेट का ऐलान अभी बाकी है.

यह भी पढ़ें- AA 23 Movie: पुष्पा 2 के बाद ‘AA 23’ से बॉक्स ऑफिस का मीटर तोड़ेंगे अल्लू अर्जुन, अनाउंसमेंट वीडियो के साथ किया ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >