Kapil Sharma ने प्राइवेट जेट खरीद पत्नी गिन्नी के साथ मारी स्टाइलिश एंट्री, फैंस ने कहा 'गरीब-गरीब करते…'

Kapil Sharma अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर पत्नी गिन्नी के साथ वेकेशन मनाते नजर आ रहे हैं. इसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसमें वह एक प्राइवेट जेट से उतरकर एक स्वैग वाली एंट्री लेते दिखें हैं. इस पोस्ट में प्राइवेट जेट देखने के बाद यूजर्स की कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रहे हैं.

Kapil Sharma नेटफ्लिक्स के द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के अगले सीजन के साथ दर्शकों को हंसी के ठहाके लगाने के लिए तैयार हैं. इस बीच कपिल अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर अपनी पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए हैं. और इसकी झलक हमें उनके इंस्टाग्राम के रीसेंट पोस्ट में देखने को मिल रही है. जिसमें वह प्राइवेट जेट से अपनी पत्नी गिन्नी के साथ एक स्वैग एंट्री लेते नजर आ रहे हैं.

कपिल शर्मा और गिन्नी शर्मा का स्वैग लुक

कपिल शर्मा इस पोस्ट में व्हाइट जैकेट के साथ ड्राक ब्लू जींस और व्हाइट शूज पेयर किए हैं. और उनके लुक को और भी ज्यादा डैशिंग उनके सनग्लासेज बना रहे हैं. वहीं, गिन्नी भी एक सुंदर सी ब्लू आउटफिट और ब्लैक शेड्स के साथ एक हाथ में ब्लैक पर्स लिए नजर आ रही हैं. दोनों को देख ऐसा लग रहा है, जैसी फिल्म के लीड ऐक्टर्स की एंट्री हो रही हो.

कपिल शर्मा के पोस्ट पर यूजर्स का कॉमेंट

कपिल शर्मा ने अपनी इस पोस्ट के नीचे कैप्शन लिखा है कि, “आओ हुजूर.” उनकी पोस्ट में प्राइवेट जेट और इस कॉमेंट को पढ़ने के बाद यूजर्स के कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं. जहां एक यूजर ने लिखा है कि, “प्राइवेट जेट दिखाने का तरीका थोड़ा कैजुअल है.” तो वहीं, दूसरे ने लिखा कि, “क्या भाई गरीब-गरीब करते चार्टर्ड प्लेन खरीद किया.” इस पोस्ट पर कॉमेडी क्वीन भारती और सिंगर बीप्राक जैसे सेलेब्स ने भी रिएक्ट इमोजिस के साथ रिएक्ट किया.

Also Read: The Great Indian Kapil Show 2: अब शनिवार होगा फनीवार, सीजन 2 को लेकर नेटफ्लिक्स ने दी बड़ी अपडेट

Also Read: Kapil Sharma शो में फैन ने किया ये बदलाव करने का रिक्वेस्ट, कॉमेडियन ने दिया मजेदार जवाब

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का दूसरा सीजन

कपिल शर्मा इससे पहले गिन्नी के साथ कनाडा में अपना वेकेशन मनाते नजर आए थे. कपिल ने इस ट्रिप की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी. जल्द ही अब कपिल ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के दूसरे सीजन के साथ आपके शनिवार को फनीवार मानते नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >