'मेरी फिल्मों की क्लिप्स दिखाकर युवाओं को मत भटकाओ': ट्रोल्स पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने खुद को ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्मों में निभाए किरदारों की तुलना असल जिंदगी से नहीं की जा सकती. जानें पूरी बात.

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में आ गई हैं. हाल ही में उन्होंने कुछ युवा हिंदू महिलाओं को लेकर एक बयान दिया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. कुछ लोगों ने तो उनकी पुरानी फिल्मों के सीन और तस्वीरें शेयर करके उन पर सवाल उठाए. अब कंगना ने इन ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है और कहा है कि मेरी फिल्मों के रोल दिखाकर आज के युवाओं को भटकाने की कोशिश मत करो.

Kangana Ranaut Instagram Story: 'फिल्मों के रोल और असली जिंदगी में बहुत फर्क होता है'

शुक्रवार को कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर संसद में दिए गए अपने एक पुराने भाषण का वीडियो शेयर किया. यह वीडियो तब का है जब मंडी से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद एक कांग्रेस नेता ने उनकी तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया था. कंगना ने ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए साफ कहा कि एक कलाकार के रूप में पर्दे पर अलग-अलग किरदार निभाना उनका पेशा है और फिल्मों के रोल्स की तुलना असली जिंदगी से नहीं की जा सकती. उन्होंने लिखा कि

जिन किरदारों को निभाने के लिए उन्हें करोड़ों रुपये मिलते हैं और जहाँ वे अपनी टीम व सिक्योरिटी के घेरे में होती हैं, उसकी तुलना सड़कों, स्कूल के फंक्शंस या छोटे क्लबों से नहीं हो सकती. उन्होंने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि फिल्मी क्लिप्स का सहारा लेकर युवाओं को गुमराह न करें; आज अगर आप दूसरों के बच्चों को गलत रास्ता दिखाएंगे, तो कल आपके अपने बच्चे भी इसका शिकार हो सकते हैं.
कंगना रनौत स्टोरी स्क्रीनशॉट, फोटो - इंस्टाग्राम

Kangana Ranaut CJP Protest Controversy: 'गटर जेनरेशन' वाले बयान पर क्या बोलीं कंगना?

दरअसल, कंगना ने CJP प्रोटेस्ट में शामिल जेन-जी युवाओं की जमकर क्लास लगाई थी. उन्होंने आंदोलन के वीडियो देखकर कहा था कि यह पीढ़ी 'गटर जेनरेशन' बनती जा रही है और इनकी परवरिश पर सवाल उठाए थे. कंगना ने विरोध कर रही कुछ लड़कियों के बर्ताव को गलत बताया था. इसके साथ ही उन्होंने CJP के 28 साल के नेता सौरव दास पर तंज कसते हुए उन्हें "बेकार और बेरोजगार" कह दिया था.

Kangana Ranaut On PM Modi Remark: पीएम मोदी पर हुई टिप्पणी पर जताया दुख

कंगना ने यह भी कहा कि प्रोटेस्ट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माँ के लिए बेहद गंदी भाषा का इस्तेमाल किया गया. कंगना ने बताया कि उन्होंने भी अपनी जवानी में आंदोलनों में हिस्सा लिया है, लेकिन तब ऐसी अभद्र भाषा इस्तेमाल नहीं होती थी. उन्होंने कहा कि वे खुद 16 साल की उम्र से काम कर रही हैं और कभी अपने घर वालों पर बोझ नहीं बनीं. ऐसे में सड़कों पर इस तरह का बर्ताव बिल्कुल भी सही नहीं है.

Kangana Ranaut Career: 20 साल का फिल्मी सफर और राजनीति में कदम

कंगना ने बॉलीवुड में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं. उन्होंने 2006 में फिल्म 'गैंगस्टर' से अपना करियर शुरू किया था, जिसमें इमरान हाशमी भी थे. पहली ही फिल्म से कंगना ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. इसके बाद उन्होंने 'फैशन', 'क्वीन', 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' और 'मणिकर्णिका' जैसी कई बड़ी हिट फिल्में दीं और 4 बार नेशनल अवार्ड भी जीता. अब कंगना राजनीति में भी पूरी तरह एक्टिव हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से जीत हासिल की और अब सांसद के रूप में जनता की सेवा कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: 'जेनरेशन गटर' से 'देखकर उल्टी आती है' तक, Gen Z विवाद पर कंगना रनौत-सौरव दास में छिड़ी जुबानी जंग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >