Justin Bieber की पत्नी हैली बीबर ने दिया ‘बेबी बॉय’ को जन्म, इंस्टाग्राम पर नाम और तस्वीर के साथ की अनाउंसमेंट

Justin Bieber और हेली बीबर ने अपने पहले बच्चे का स्वागत शनिवार की सुबह को किया. इसकी जानकारी खुद सिंगर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी. साथ ही उन्होंने बेबी बीबर के नाम का भी खुलासा किया.

Justin Bieber और उनकी पत्नी हैली बीबर ने अपने शादीशुदा जिंदगी के अगले पड़ाव पर कदम रखा है. आज वह पति-पत्नी के साथ साथ मां-बाप भी बन गए हैं. जी हां, हॉलीवुड के इस मशहूर कपल ने शादी के 6 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. इसकी जानकारी खुद जस्टिन बीबर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए दी है.

जस्टिन बीबर के शेयर किए गए इस पोस्ट में उनके बच्चे के नन्हे पैर की तस्वीर है, जिन्हें पत्नी हैली बीबर ने पकड़ा हुआ है. इस प्यारी सी तस्वीर के नीचे जस्टिन बीबर ने अपने बेबी बीबर का नाम अनाउंस करते हुए कैप्शन भी लिखा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि बेबी बीबर का नाम क्या है.

जस्टिन ने बेबी बीबर के नाम का किया खुलासा

जस्टिन बीबर एक मशहूर पॉपस्टार हैं और उनकी पत्नी हैली बीबर एक मॉडल है. इन दोनों की शादी को पूरे 6 साल हो गए हैं. जस्टिन और हैली ने 10 मई को 6 मंथ्स प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की थी, जिसके बाद अब फाइनली कपल ने अपने बेबी बॉय का वेलकम शनिवार की सुबह को किया. इसकी खुशी जाहिर करते हुए जस्टिस ने इंस्टाग्राम पर बेबी बीबर के पैर की झलक दिखाई और कैप्शन लिखा, “घर में स्वागत है, जैक ब्लूज बीबर.”

Also Read: Justin Bieber संग तलाक की खबरों पर पत्नी हैली बीबर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- लोगों ने मुझे पहले दिन से…

Also Read: Adbhut Trailer Release: “सच विश्वास से परे है”, डिटेक्टिव बन सच्चाई का पर्दाफाश करेंगे Nawazuddin Siddiqui

काइली जेनर ने दी बधाई

जस्टिन बीबर के इंस्टाग्राम पर बेबी की तस्वीर पोस्ट करने के बाद कई सेलिब्रिटीज ने भी उन्हें बधाई दी. जिसमें से एक काइली जेनर भी हैं. उन्होंने पोस्ट के नीचे कमेंट करते हुए लिखा, “मैं इस छोटे से पर को संभाल नहीं सकती, जैक ब्लूज.” इसके अलावा म्यूजिक डायरेक्टर अलफ्रेडो फ्लोरिस्ट और म्यूजिशियन हर्ब ने भी पोस्ट पर कमेंट करते हुए कपल को बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >