Jana Nayagan Box Office Collection Day 5: मंडे टेस्ट में थमी विजय की फिल्म, फिर भी डबल डिजिट में हुई कमाई, जानें पूरा कलेक्शन रिपोर्ट

Jana Nayagan Box Office Collection Day 5: मंडे टेस्ट में 'जन नायकन' की कमाई में 68.3% की बड़ी गिरावट देखने को मिली.हालांकि, इसके बावजूद फिल्म ने पांचवें दिन भी डबल डिजिट में कमाई की. आइए जानते हैं थलापति विजय की फिल्म ने पांचवें दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया.

Jana Nayagan Box Office Collection Day 5: थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की और वीकेंड तक अच्छा प्रदर्शन भी किया. लेकिन अब मंडे टेस्ट में फिल्म की स्पीड थोड़ी धीमी पड़ती नजर आई है. फिर भी अच्छी बात यह है कि फिल्म ने सिर्फ 5 दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि डे 5 पर फिल्म ने कितनी कमाई की और अब इसका कुल कलेक्शन कितना पहुंच गया है.

Jana Nayagan Day 5 Collection: पांचवें दिन कितनी हुई कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'जन नायकन' ने रिलीज के पांचवें दिन यानी सोमवार को सभी भाषाओं में मिलाकर 10.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसमें तमिल वर्जन से 8.40 करोड़ रुपये, हिंदी वर्जन से 1.20 करोड़ रुपये और तेलुगु वर्जन से 0.55 करोड़ रुपये की कमाई हुई.

Jana Nayagan Box Office: पहले दिन से पांचवें दिन तक कैसा रहा सफर?

फिल्म ने पहले दिन 42.70 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी. दूसरे दिन इसकी कमाई घटकर 21 करोड़ रुपये रह गई. हालांकि, वीकेंड पर फिल्म ने फिर रफ्तार पकड़ी और तीसरे दिन 28.90 करोड़ रुपये तथा चौथे दिन 32 करोड़ रुपये का कारोबार किया। लेकिन सोमवार आते ही फिल्म की कमाई में बड़ा झटका लगा. पांचवें दिन इसका कलेक्शन घटकर 10.15 करोड़ रुपये रह गया, जो रविवार के मुकाबले करीब 68.3% कम है.

Jana Nayagan Total Collection: 5 दिनों में 100 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

'जन नायकन' ने रिलीज के सिर्फ 5 दिनों में भारत में करीब 134 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, मंडे कलेक्शन ने यह साफ कर दिया कि अब फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर यही रफ्तार बनाए रखना आसान नहीं होगा.

अब सबकी नजर इस बात पर है कि वीकडेज में फिल्म कितना टिक पाती है और आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में उछाल आता है या फिर गिरावट जारी रहती है.

Jana Nayagan Story: फिल्म की कहानी क्या है?

'जना नायकन' एक राजनीतिक एक्शन ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी एक पूर्व IPS अधिकारी की है, जो अपने दिवंगत दोस्त की बेटी की जिम्मेदारी उठाता है. वह उसे बचपन के सदमे से बाहर निकालता है और भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करता है. इस दौरान उसे देश के भ्रष्ट और ताकतवर लोगों से भी लड़ना पड़ता है.

Jana Nayagan Cast: फिल्म में कौन-कौन हैं?

फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है, जबकि इसे KVN प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में थलापति विजय, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, नासर, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, नारायण और प्रियामणि अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. यह फिल्म 2023 की सुपरहिट तेलुगु फिल्म 'भगवंत केसरी' की आधिकारिक तमिल रीमेक है.

ये भी पढ़ें: 30 जुलाई को Spider-Man देखने का है प्लान? टिकट बुक करने से पहले पढ़ लें First Review


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >