India’s Best Dancer–Season 4 में पटना के हर्ष केशरी ने किया अपने डांस मूव्स से करिश्मा कपूर को इम्प्रेस, जानें इनके बारे में

रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर -सीजन 4’ में पटना के हर्ष केशरी ने धूम मचा दिया. उन्होंने ‘बेस्ट बारह’ में अपनी जगह बना ली है. चलिए आपको बताते हैं हर्ष के बारे में.

India’s Best Dancer – Season 4: डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर -सीजन 4’ सोनी टीवी पर दस्तक दे चुका है. शो में इस बार करिश्मा कपूर, गीता कपूर और टेरेंस लुईस जज बने हैं. शो में भाग लेने के लिए देश के अलग-अलग राज्य से लोग आए. ऑडिशन खत्म हो गया है और तीनों जजेस ने ‘बेस्ट बारह’ को सेलेक्ट कर लिया है. ‘बेस्ट बारह’ में पटना के हर्ष केशरी ने भी अपनी जगह बना ली है. उन्होंने अपने डांस और स्टोरीलाइन से जजेस का दिल जीत लिया और शो में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे.

‘इंडियाज बेस्ट डांसर – सीजन 4’ में नजर आएंगे पटना के हर्ष केशरी

‘इंडियाज बेस्ट डांसर – सीजन 4’ सोनी टीवी पर 3 और 4 अगस्त से शुरू होगा. इसमें बेस्ट बारह अपने कोरियोग्राफर्स के साथ दमदार डांस से जजेस को इम्प्रेस करने की कोशिश करेंगे. बेस्ट बारह में उत्तराखंड से दीपक साही (नेपो), पटना से हर्ष केशरी, छत्तीसगढ़ से निखिल पटनायक, उड़ीसा से स्मृति स्वरूप पात्रा (नेक्स्टियन) बेंगलुरु से वैष्णवी शेखावत, पंजाब से चित्राक्षी बत्रा, असम से रोहन चौधरी, मेघालय से स्टीव जिरवा और मुंबई से अमोस माठी, अर्जुन साठे और अकांक्षा मिश्रा (अकीना) और दिब्यजोति नाइक है.

Also Read- पिता ऋषि कपूर की मौत पर क्यों नहीं रोए रणबीर कपूर, कहा- जब पता चला ये उनकी आखिरी रात है तब…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

डांस प्लस सीजन 6 के विनर भी रह चुके हैं हर्ष केशरी

हर्ष केशरी ने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर – सीजन 4’ में अपने प्रबल कन्टेम्पररी डांस परफॉर्मेंस से स्टेज पर धूम मचा दिया. उन्होंने करिश्मा कपूर का दिल जीत लिया. हर्ष डांस प्लस सीजन 6 के विनर भी रह चुके हैं. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके डांस की कई वीडियोज है. उन्होंने अपने इंस्टा बॉयो में खुद को डांसर, अभिनेता, मॉडल और एक्सप्लोरर बताया है. इंस्टा पर उन्हें 21.3K लोग फॉलो करते है और अभी तक उन्होंने 359 पोस्ट किए है. उन्होंने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर – सीजन 4’ के ऑडिशन वाला वीडियो भी पोस्ट किया है.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >