Sukumar Raid: पुष्पा 2 के डायरेक्टर सुकुमार के घर इनकम टैक्स का छापा, एयरपोर्ट से उठा ले गए अधिकारी

Pushpa 2 Director Sukumar Raid: फिल्म निर्माता सुकुमार के घर और ऑफिस में इनकम टैक्स के अधिकारियों ने पर छापेमारी की. यही नहीं डायरेक्टर को हैदराबाद एयरपोर्ट से उठाया भी गया.

Pushpa 2 Director Sukumar Raid:आयकर विभाग के अधिकारियों ने 22 जनवरी को हैदराबाद में फिल्म निर्माता सुकुमार के घर और ऑफिस पर छापा मारा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छापेमारी सुबह शुरू हुई और कई घंटों तक जारी रही. कथित तौर पर, सुकुमार हैदराबाद एयरपोर्ट पर थे, जब आईटी अधिकारी उन्हें उनके घर पर वापस लेकर गए, बाद में छापेमारी की गई. हालांकि रेड क्यों और किस वजह से हुआ, इसकी पूरी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. आयकर विभाग के किसी अधिकारी ने अभी तक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है.

सुकुमार के घर और ऑफिस पर आयकर विभाग की रेड

छापेमारी ऐसे समय पर हुई, जब सुकुमार अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा 2: द रूल की सफलता का आनंद ले रहे हैं. फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं और इसने 1500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि आईटी अधिकारियों को टैक्स चोरी का संदेह है और वे डॉक्यूमेंट्स की जांच कर रहे हैं.

दिल राजू के घर भी हुई थी छापेमारी

इस बीच मंगलवार यानी 21 जनवरी को प्रोड्यूसर दिल राजू की संपत्तियों पर भी आईटी की छापेमारी हुई थी. दिल राजू का असली नाम वेलामाकुचा वेंकट रमना रेड्डी है. उन्हें ज्यादातर तेलुगु सिनेमा में अपने काम के लिए जाना जाता है. उन्होंने कुछ तमिल और हिंदी फिल्मों को भी फाइनेंस किया है और प्रोडक्शन कंपनी श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के मालिक हैं. राजू ने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते हैं और उन्हें 2013 में नागी रेड्डी-चक्रपाणि राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उनकी हाल ही में निर्मित फिल्म राम चरण अभिनीत गेम चेंजर थी.

पुष्पा 2 ने की इतनी कमाई

इस बीच, सुकुमार की फिल्म पुष्पा 2 की बात करें तो, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है. यह 2024 की सबसे बड़ी भारतीय ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. अभी भी फिल्म को थियेटर्स में दर्शक देखने के लिए आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Box Office Collection Day 48: पुष्पा भाउ ने खाई है कसम, बॉक्स ऑफिस पर 7 हफ्ते बाद भी नहीं तोड़ेगा दम

यह भी पढ़ें- Pushpa 2:पुष्पा 2 की कामयाबी को क्या दोहराएगी यश, प्रभास और रजनीकांत की ये पैन इंडिया फिल्में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >