देशभर में चल रहे CJP प्रोटेस्ट को अब बॉलीवुड के कई स्टार्स का भी सपोर्ट मिल रहा है. गुरुवार को एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अपने भाई साकिब सलीम और एक्टर रचित सिंह के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचीं. वहीं, एक्टर कमल हासन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर स्टूडेंट्स के सपोर्ट में अपनी बात रखी.
Kamal Haasan On CJP Protest: लाठीचार्ज पर बोले कमल हासन- 'बच्चों को जवाब चाहिए, लाठी नहीं'
कमल हासन ने X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि देश को बच्चों की आवाज पहले ही सुन लेनी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि ऐसी शिक्षा व्यवस्था, जहां पढ़ाई की जगह कोचिंग और योग्यता की जगह गलत तरीके हावी हो जाएं, उस पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है. कमल हासन ने यह भी कहा कि बच्चों को जवाब मिलने चाहिए, लाठी नहीं. कमल हासन ने सोनम वांगचुक से भी अपना अनशन खत्म करने की अपील की. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश को उनकी आवाज की जरूरत पड़ेगी.
Huma Qureshi On CJP Protest: स्टूडेंट्स के सपोर्ट में जंतर-मंतर पहुंचीं हुमा कुरैशी
हुमा कुरैशी गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने भाई साकिब सलीम और रचित सिंह के साथ स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया. तीनों देर रात स्टूडेंट्स के साथ प्रोटेस्ट करते नजर आए. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो के मुताबिक, यह गुरुवार रात करीब 2:13 बजे का है. वीडियो में हुमा कुरैशी ब्लैक टॉप और जींस में स्टूडेंट्स के साथ पैदल प्रोटेस्ट करती दिखाई दे रही हैं. उनके साथ रचित सिंह भी नजर आए, जो सफेद शर्ट में थे. वहीं, साकिब सलीम भी प्रोटेस्टर्स के साथ चलते दिखे.
Huma Qureshi On CJP Protest: लाठीचार्ज पर जताया दुख, बोलीं- 'हर नागरिक को सम्मान के साथ सुना जाना चाहिए'
उन्होंने सोशल मीडिया पर पहले ही पोस्ट कर लिखा था. "आज जो कुछ हुआ, उसे मैं लंबे समय तक नहीं भूल पाऊंगी. पीसफुल प्रोटेस्ट कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज देखकर मुझे बहुत दुख हुआ. मेरा मानना है कि इस मामले को बातचीत और लोगों की बात सुनकर भी सुलझाया जा सकता था. हमने ही इस सरकार को चुना है, इसलिए सवाल पूछना और जवाब मांगना हमारा अधिकार है. हर नागरिक की बात सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए. अपने हक के लिए पीसफुल तरीके से खड़े होने वाले सभी छात्रों और नागरिकों को मेरा सलाम. जय हिंद."
CJP Student Protest: आखिर क्यों हो रहा है देशभर में छात्रों का प्रोटेस्ट?
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हजारों छात्र शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे हैं. छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इसी मुद्दे को लेकर मुंबई, बेंगलुरु समेत कई शहरों में भी प्रोटेस्ट हो रहे हैं. दिल्ली में प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई थी. भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. इसके बाद कई पॉलिटिशियन और बॉलीवुड स्टार्स ने भी छात्रों के सपोर्ट में अपनी बात रखी.
