Horror Web Series: इस वीकेंड खुद को दें हॉरर ट्रीट, देखें रूह कंपा देने वाली वेब सीरीज

Horror Web Series: वीकेंड आ चुका है और हर कोई इसे मजेदार बनाने के लिए तरह-तरह के प्लान्स बना रहा है. अगर आप घर पर बैठकर कुछ दिलचस्प वेब सीरीज देखना चाहते हैं, तो हॉरर सीरीज परफेक्ट है.

Horror Web Series: हॉरर फिल्में इन-दिनों ट्रेंड में हैं और दर्शकों इन जॉनर की मूवीज और वेब सीरीज को देखना काफी पसंद करते हैं. अगर आप भी घर पर अपने दोस्तों के लिए एक परफेक्ट वीकेंड चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए एक लिस्ट आए हैं, जिसमें धमाकेदार हॉरर वेब सीरीज मौजूद है. इसे देखने के बाद आपका दिन बन जाएगा, हालांकि रात में हनुमान चलीसा पढ़ने की जरूरत पड़ सकती है. इन सीरीज को आराम से ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है. इसे सीन्स आपको रोमांचित करने के साथ टीवी स्क्रीन से बांधे रखेगा.

भ्रम

इस वेब सीरीज में पीटीएसडी (पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर) से पीड़ित एक महिला उपन्यासकार को दिखाया गया है, जो शिमला में ट्रांसफर हो जाती है, लेकिन यहां उसे पैरानॉर्मल एक्टिविटी का सामना करना पड़ता है. शो में कल्कि कोचलिन, जश्न अग्निहोत्री, अंजलि तत्रारी, अंश सिन्हा, संजय सूरी, ओमकार कपूर, विक्रम कोचर और एजाज खान जैसे स्टार्स हैं. इसे जी5 पर एंजॉय किया जा सकता है.

Also Read- South Horror Movies: माया से लेकर कंचना तक.. साउथ की ये फिल्में, जो बॉलीवुड से ज्यादा डराने वाली हैं

Also Read- Horror Films: प्रेत-आत्मा वाली इन फिल्मों को देख छूट जाएंगे पसीने, रात को अकेले सोने में लगेगा डर

Also Read- Supernatural Horror Movies: बॉलीवुड की इन हॉरर फिल्मों को नहीं देखा तो क्या देखा, लिस्ट में 1920-एक थी डायन शामिल

परछाई: रस्किन बॉन्ड की भूत कहानियां

यह सीरीज अलग-अलग घोस्ट स्टोरीज को दिखाती है. वेब सीरीज में सारा-जेन डायस, नवीन कस्तूरिया, राइमा सेन, स्वानंद किरकिरे, जय भानुशाली, फरीदा जलाल, ईशा तलवार, के के मेनन, गौहर खान और शक्ति कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं. 2019 में रिलीज हुआ यह शो जी5 पर स्ट्रीम हो रहा है.

शैतान हवेली

कहानी एक बी-ग्रेड फिल्म निर्माता के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भुतहा घर में एक डरावनी फिल्म की शूटिंग के लिए कलाकारों और क्रू मेंबर्स को लेकर जाते हैं. जैसे-जैसे समय बीतता है, उन्हें लगता है कि आसपास कोई बुरी आत्मा है. वेब सीरीज में वरुण ठाकुर, पिप्पा ह्यूजेस, जाहिद अली, नेहा चौहान, श्वेता सिंह, सुरेंद्र ठाकुर और आदि ईरानी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. 2018 में रिलीज हुआ यह शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है.

टाइपराइटर

सुजॉय घोष की ओर से निर्देशित, हिंदी हॉरर सीरीज भूत शिकारियों के एक ग्रुप की कहानी को दिखाती है, जो एक रहस्यमय पुराने विला की जांच करने का इरादा रखते हैं, जिसमें कई काले रहस्य छिपे हुए हैं. हालांकि, जब एक नया परिवार उस जगह पर आता है, तो उन्हें भूतों का एहसास होता है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

द वॉकिंग डेड

रॉबर्ट किर्कमैन, टोनी मूर और चार्ली एडलार्ड की ओर से बनाई गई कॉमिक बुक सीरीज ‘द वॉकिंग डेड’ एक अमेरिकी पोस्ट-एपोकैलिक हॉरर सीरीज है. कहानी एक जोंबी प्रकोप से तबाह हुई दुनिया में सामने आती है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Top 5 Indian Horror TV Shows: इन शॉरर टीवी शोज को देखकर अंधेरे में जाने से लगेगा डर, जपने लगेंगे हनुमान चालीसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >