HIT 3 के ब्लॉकबस्टर सफलता पर साउथ सुपरस्टार नानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बॉक्स ऑफिस पर तबाही…

HIT 3: बॉक्स ऑफिस पर 1 मई को कई फिल्में रिलीज हुई. जिसमें अजय देवगन की रेड 2 से लेकर भूतनी और साउथ सुपरस्टार नानी की हिट 3 शामिल है. एक्शन फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया और इसे मस्ट वॉच बताया. अब नानी ने इस ब्लॉकबस्टर सफलता पर चुप्पी तोड़ी है.

HIT 3: नानी की मोस्ट अवेटेड तेलुगु एक्शन फिल्म हिट 3 आखिरकार 1 मई को बड़े पर्दे पर आ ही गई. एक्शन से भरपूर सीक्वेंस और मनोरंजक कहानी वाली इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया. सोशल मीडिया पर रिव्यू करते वक्त नेटिजन्स ने इसे मस्ट वॉच बताया. फिल्म की कहानी अर्जुन सरकार नाम के एक पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जम्मू-कश्मीर में हो रहे एक महत्वपूर्ण मामले और रहस्यमयी हत्याओं की जांच करता है. इस मिशन में उनके साथ श्रीनिधि शेट्टी अदिवी शेष, सूर्या श्रीनिवास, आदिल पाला और विश्वक सेन हैं.

हिट 3 की सफलता पर क्या बोले नानी

बॉक्स ऑफिस पर मिली प्रतिक्रिया ब्लॉकबस्टर सफलता से सुपरस्टार नानी काफी खुश हो गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट किया. जिसमें लिखा, “इस मई बॉक्स ऑफिस पर तबाही मची है… मैं आप सभी से प्यार करता हूं. आज अर्जुन सरकार की बारी है. यह वाकई यादगार है. आगे बढ़ो और ऊपर उठो… #हिट3”. उनके पोस्ट पर फैंस अलग-अलग तरह के कमेंट करने लगे. एक यूजर ने लिखा, “मूवी सुपरहिट चौथे केस का इंतजार कर रही है.” नानी और श्रीनिधि की केमिस्ट्री की तारीफ करते हुए एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “मैंने आज फिल्म देखी, नानी और श्रीनिधि शेट्टी की केमिस्ट्री वाह….सुपरहिट है, ये तो.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “सिर्फ अर्जुन सरकार की बातें.”

हिट 3 के बारे में

ट्विटर रिव्यू के अनुसार, फिल्म को अब तक दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है. सैलेश कोलानू की ओर से लिखित और निर्देशित तेलुगु-भाषा की एक्शन थ्रिलर हिट 3, वॉल पोस्टर सिनेमा और यूनिनस प्रोडक्शंस के तहत प्रशांति टिपिरनेनी और नानी की ओर से समर्थित है. हिट सीरीज की सफलता के बाद तीसरी किस्त आई. पहले पार्ट में विश्वक सेन लीड रोल में थे, फिर इसके बाद 2022 में अदिवी सेश के नेतृत्व वाली हिट: द सेकेंड केस आई. हिट 3 में, नानी ने एक टॉप एचआईटी अधिकारी अर्जुन सरकार की भूमिका निभाई. उन्हें जम्मू और कश्मीर में क्रूर हत्याओं की एक सीरीज की जांच करने के लिए एक मिशन सौंपा गया है.

यह भी पढ़ें- Raid 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की फिल्म हिट हुई या फ्लॉप, पहले दिन छापे इतने नोट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >