Aamir Khan Birthday: इस पर बचपन में खर्च करते थे आमिर सारे पैसे, जानें ऐसी ही अनसुनी बातें

Aamir Khan Birthday- बॉलीवुड में ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ के नाम से फेमस एक्टर आमिर खान आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं. आमिर हिन्‍दी सिनेमा के प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक हैं.

Happy Birthday Aamir Khan: बॉलीवुड में ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ के नाम से फेमस एक्टर आमिर खान (Aamir Khan Birthday) आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं. आमिर हिन्‍दी सिनेमा के प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक हैं. ऐसा माना जाता है कि अगर किसी फिल्‍म में आमिर खान हैं तो उस फिल्‍म में जरूर कुछ खास होगा. आमिर के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके बारे में कुछ ऐसी दिलचस्प बातें जो आप शायद नहीं जानते.

आमिर को बचपन में कॉमिक्स पढ़ने का बहुत शौक था. जेब खर्च के लिए बीस रुपये महीने मिलते थे तो उनके सारे पैसे कॉमिक्स खरीदने में ही चले जाते थे. अपने कमरे में बिस्तर पर लेटकर सैंडविच खाते हुए कॉमिक्स पढ़ने में उन्हें खूब मजा आता था.

आमिर खान स्कूल लाइफ के दौरान कई बार टेनिस में स्टेट लेवल की चैंपियनशिप खेल चुके हैं. वह टेनिस में महाराष्ट्र के चैंपियन रह चुके हैं. टेनिस की दुनिया के बेताज बादशाह रोजर फेडरर आमिर के फेवरिट खिलाड़ी हैं.

उनका परिवार उन्‍हें फिल्‍मों में जाने के बजाए इंजीनियर या डॉक्‍टर के रूप में देखना चाहता था क्‍योंकि उन्‍हें फिल्‍म लाइन से काफी बुरा अनुभव हुआ था. लेकिन आमिर ने फिल्‍मों को ही अपने करियर के रूप में चुना.

आमिर खान जब 16 साल के थे तो उन्होंने अपने दोस्त आदित्य भट्टाचार्य की साइलेंट एक्सपेरीमेंटल फिल्म ‘पैरानोइया’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था. अपनी फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ को प्रमोट करने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे तो उन्होंने अपने को-स्टार राज जुत्शी के साथ मिलकर फिल्म को प्रमोट करने के लिए सड़कों पर फिल्म को पोस्टर लगाये थे.

आमिर को लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक है. उनके पोर्श में खड़ीं रॉल्स रॉयस घोस्ट फैंटम, बेंटले कॉन्टिनेंटल, मर्सीडीज बेंज एस 600, बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज, लैंड रोवर, रेंज रोवर जैसी बेशकीमती गाड़ियां उनकी शान में चार चांद लगाती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >