Guru Randhawa Birthday: 33 साल के हुए गुरु रंधावा, लगातर फ्लॉप के बाद इस एक गाने ने बनाया रातों रात स्टार

Guru Randhawa Birthday: गुरु रंधावा अपने चार्मिंग लुक्स और जबरदस्त आवाज के लिए मशहूर हैं. उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज दी है. आज उनके जन्मदिन पर उनके बारे में सब जानेंगे.

Guru Randhawa Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे गायक, जिसके गानों के बिना हर पार्टी और फंक्शन अधूरा है, जो न सिर्फ अपनी आवाज से बल्कि हैंडसम लुक्स से भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं. आज वही सिंगिंग सेंसेशन अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. जी हां, हम बात कर रहे ‘लगदी लाहौर दी’, ‘तेनू सूट-सूट करदा’ जैसे कई हिट गाने देने वाले सिंगर गुरु रंधावा की.

गुरू रंधावा स्टेज शो करते थे

गुरु रंधावा का जन्म 30 अगस्त 1991 में पंजाब के गुरदासपुर जिले में हुआ था. उनका पूरा नाम गुरु शरनजोत सिंह रंधावा है. गायक ने अपना एमबीए से दिल्ली से पूरा किया है. गुरु बचपन से ही गायक बनना चाहते थे. यही वजह है कि उन्होंने इसकी शुरुआत स्टेज शोज और पार्टियों में गाने से कर दी थी.

Also Read: Neha Kakkar की चाहत है Guru Randhawa के साथ ‘और प्यार’ करने की, सिंगर की ये है प्लानिंग

Also Read: September OTT Release: अगस्त के बाद भी नहीं थमेगा एंटरटेनमेंट का सिलसिला, आ रही हैं ये क्राइम-थ्रिलर फिल्में और सीरीज

गुरू रंधावा के करियर की शुरुआत

गुरु रंधावा ने असल मायने में अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में अपने पहले गान ‘सेम गर्ल’ से की थी. हालांकि, यह गाना ऑडियंस पर कुछ खास जादू नहीं चला पाया. इस गाने के एक साल बाद उन्होंने साल 2013 में अपना दूसरा गाना लॉन्च किया. और फिर उन्होंने अपना खुद का एल्बम लॉन्च करने का फैसला किया, जिसका नाम ‘पैग वन’ था. इतनी मेहनत के बाद भी गायक का यह एल्बम भी हिट नहीं हो सका. लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी.

इस गाने ने बनाया रातों रात स्टार

गुरु रंधावा ने फिर बॉलीवुड रैपर बोहेमिया के साथ इरफान खान की साल 2015 की फिल्म ‘पटोला’ बनाया. यह वहीं गाना है, जिसने गुरु की किस्मत बदल कर रख दी और रातों-रात वह मशहूर हो गए. एक ही रात में उनके फैन फॉलोइंग में भी तेजी आई और गायक ने जमकर तारीफें बटोरी. बता दें कि इस गाने के लिए उन्हें बेस्ट पंजाबी सॉन्ग का खिताब भी मिला था. गुरू रंधावा जल्द ही अपनी पहली फिल्म शाहकोट में नजर आएंगे, जो 4 अक्टूबर को सिनेमाघर में दस्तक देगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >