GHKPM Spoiler: पाखी और विराट की जिंदगी से दूर जाने के लिए क्या करेगी सई? आज का एपिसोड होगा खास

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Upcoming Episode: 'गुम है किसी के प्यार में' के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई, विराट को अपना फैसला सुनाती है कि वो अब उसके साथ काम नहीं कर सकती. वहीं, चव्हाण निवास में अश्विनी, पाखी की लंबी उम्र के लिए पूजा रखती है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoiler: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) एक बार फिर से नये मोड़ पर आ चुका है. पाखी, विराट की बेरूखी से काफी दुखी है और उसे दुख है कि विराट ने उसे नहीं चुना. विराट अपनी गलती का पछतावा कर रहा है, लेकिन पाखी उसे माफ नहीं करना चाहती. काकू पाखी की इस हालत के लिए एक बार फिर से सई को जिम्मेदार मान रही है.

‘गुम है किसी के प्यार में’ का आज का एपिसोड

‘गुम है किसी के प्यार में’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई, विराट को अपना फैसला सुनाती है कि वो अब उसके साथ काम नहीं कर सकती. विराट उसे याद दिलाता है कि यो जॉब उसने अफने आबा की वजह से लिया था. सई, विराट से कहती है कि इस जॉब के कारण पाखी और विराट की जिंदगी में कई गलतफहमी पैदा हो रहे है. इस वजह से वो ये नौकरी छोड़ना चाहती है.

पाखी ने विराट को किया मना

सई को लगता है कि विराट उसका रेजिग्नेशन लेटर इतनी आसानी से नहीं लेगा. लेकिन ऐसा नहीं होता. विराट उसका रेजिग्नेशन लेटर रख लेता है और इस बात से सई को थोड़ी तकलीफ होती है. वहीं, चव्हाण निवास में अश्विनी, पाखी की लंबी उम्र के लिए पूजा रखती है. विराट, पाखी के साथ एक सरप्राइज ट्रिप पर जाने का प्लान बनाता है. विराट उसे टिकट देता है, लेकिन वो उसे लेने से मना कर देती है. पाखी, विराट के साथ जाने से मना कर देती है. पाखी के इनकार करने से विवराट का दिल टूट जाता है.

Also Read: GHKPM Spoiler: सई के सामने पाखी की हो जाएगी मौत! आनेवाला है बहुत बड़ा ट्विस्ट
करिश्मा के बॉयफ्रेंड को सई ने देखा

विराट, काकू को सई के रेजिग्नेशन के बारे में बताता है. काकू ये बात पाखी को बताते है ताकि वो खुश हो जाए. पाखी कहती है कि उसके और विराट के रिश्ते में अब कुछ भी नहीं बचा है. वहीं, दूसरी तरफ सई को करिश्मा के बॉयफ्रेंड के बारे में पता चल जाता है. करिश्मा का बॉयफ्रेंड उसे सबके सामने किस करने की कोशिश करता है, लेकिन वो उसे रोक लेती है.

Also Read: Bhabi Ji Ghar Par Hai: तिवारी जी की बेटी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से नहीं कम, खूबसूरती देख हो जाएंगे दीवाने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >