Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस दिन सवी और रजत शूट करेंगे आखिरी एपिसोड, फिर नए कलाकारों से होगी एंट्री

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में जल्द ही लीप आने वाला है. जिसके बाद भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज शो को अलविदा कहेंगे. आइये जानते हैं सवी और रजत आखिरी एपिसोड किस दिन शूट करेंगे.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. यह शो साल 2020 में शुरू हुआ था और तबसे टीआरपी चार्ट के टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए है. सबसे पहले नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह के साथ इसकी शुरुआत हुई थी. तीनों ने सई विराट और पाखी की भूमिका निभाई. बाद में इसमें लीप आया और भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा ने पोजिशन संभाला. उन्होंने सवी और ईशान के रूप में दर्शकों को दिल जीता. हालांकि मेकर्स ने और ट्विस्ट जोड़ते हुए ईशान का डेथ ट्रैक दिखाया और रजत के रूप में हितेश भारद्वाज की एंट्री करवाई. हालांकि सवी और रजत की केमिस्ट्री ज्यादा कुछ कमाल नहीं दिखाई. इसलिए मेकर्स फिर से फ्रेश कहानी शुरू कर रहे हैं.

सवी और रजत इस दिन शूट करेंगे आखिरी एपिसोड

गुम है किसी के प्यार में जल्द ही लीप आने वाला है. टाइम जंप के बाद भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज चले जाएंगे. उनकी जगह नई स्टारकास्ट लेगी. मुख्य कलाकारों ने हाल ही में कंफर्म किया था कि सवी और रजत बने उनका सफर अब खत्म होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भाविका और हितेश इस महीने के अंत तक शूटिंग पूरी कर लेंगे और 25 तारीख को आखिरी एपिसोड की शूटिंग करेंगे.

लीप के बाद ये स्टार्स निभाएंगे लीड रोल

लीप के बाद सनम जौहर मेन लीड के तौर पर नजर आएंगे. उनके साथ वैभवी भी होंगी. स्टार्स की बीटीएस फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. तसवीर में वैभवी नीली ड्रेस में नजर आ रही हैं, जबकि सनम सफेद टीशर्ट और चश्मे में हैं. भाविका ने शो छोड़ने पर बात करते हुए कहा कि लीप के साथ शो आगे बढ़ रहा है. कोई भी इसका हिस्सा नहीं बनने वाला है. मेकर्स ने एक अलग स्टोरी के साथ नया सीजन शुरू करने जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद सनम जौहर के अलावा ये एक्टर्स की होगी एंट्री? सवी-रजत खत्म करेंगे इस दिन अपनी शूटिंग

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin नहीं होगा ऑफ-एयर, सवी का कटेगा पत्ता, मेकर्स कर रहे नयी कहानी प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >