Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की सई ने बिग बॉस 18 के इस कंटेस्टेंट को किया सपोर्ट, बोलीं- वह गेम…

बिग बॉस 18 हर बीतते दिन के साथ रोमांचक और मजेदार होता जा रहा है. गुम है किसी के प्यार में फेम आयशा सिंह ने एक कंटेस्टेंट की तारीफ की है. उन्होंने किसे सपोर्ट किया है, उनका नाम आपको बताते हैं.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में फेम आयशा सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. आयशा ने सीरियल में सई की भूमिका निभाई थी. जब शो में लीप आया तो, मेकर्स ने पुराने कास्ट को अलविदा कह दिया. इसमें आयशा का भी नाम शामिल था. आयशा को फैंस भूले नहीं है और उनके पोस्ट पर उन्हें सई के नाम से ही कमेंट करते हैं. वहीं, सलमान खान का शो बिग बॉस 18 शुरू हो चुका है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब सारी बातें हो रही है. आयशा ने बताया कि वह किसे सपोर्ट करती है.

आयशा सिंह ने बिग बॉस 18 के इस कंटेस्टेंट को किया सपोर्ट

बिग बॉस 18 हर बीतते दिन के साथ रोमांचक और मजेदार होता जा रहा है. हाल ही में शो से नायरा बनर्जी का पत्ता कट हुआ था. वहीं, कंटेस्टेंट एलिस कौशिक की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है. हाल ही में बिग बॉस विनर दीपिका कक्कड़ ने एलिस को अपना सपोर्ट दिया था. अब उनके सपोर्ट में गुम है किसी के प्यार में फेम आयशा सिंह उतर आई है. एक इंटरव्यू में आयशा ने एलिस की तारीफ की. उन्होंने कहा, एलिस गेम चालाकी से नहीं खेल रही. वह एक अच्छी लड़की है जो गेम दिल से खेल रही है.

जानें शो में क्या दिखाया जा रहा

वहीं, गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो शो में दिखाया जा रहा कि अमन-अहाना, सागर-मृण्मयी की सगाई होती है. इस दौरान आशका, तारा को सवी के खिलाफ भड़काती है. आशका उसके बाद रजत के पास जाकर उसे उकसाती है, ताकि वह सवी पर गुस्सा करें. हालांकि उसका प्लान फेल हो जाता है और रजत, आशका को करारा जवाब देता है. उसके बाद वह सवी के साथ डांस करता है. दूसरी तरफ मृण्मयी घबराती है कि अगर अमन से कुछ नहीं कहा तो क्या होगा.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: जेल से छूट गया रजत का ये दुश्मन, अमन को मृण्मयी के फैसले पर हो रहा शक

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत के 2 दुश्मनों ने मिलाया हाथ, सागर की एंट्री से आएगा नया ट्विस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >