Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: नशे की हालत में सवी के करीब आएगा रजत, प्राइवेट फोटोज लीक होने के बाद शंशाक तोड़ देगा सगाई

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां रजत नशे की हालत में सवी के करीब आ जाएगा और दोनों की फोटोज वायरल हो जाएगी. इधर शशांक तसवीरें देखकर उसके साथ सगाई तोड़ देगा.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: गुम है किसी के प्यार में हर दिन के साथ एंटरटेनिंग होता जा रहा है. जहां सीरियल ने हाल ही में लीप लिया है. जिसके बाद भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज लीड रोल में नजर आ रहे हैं. दोनों सवी और रजत की भूमिका निभा रहे हैं. उनकी जिंदगी में नया मोड़ आ गया है. वे पड़ोसी हैं, लेकिन हमेशा एक-दूसरे से लड़ते रहते हैं. रजत ठक्कर एक गुस्सैल आदमी है, जो अपने पास्ट से परेशान है. वहीं सवी अपने पहले प्यार ईशान को खोने के बाद जीने की कोशिश कर रही है. सवी और रजत दो टूटे हुए दिल हैं और फैंस को उम्मीद है कि किसी दिन वे एक साथ आएंगे. हालांकि सवी की अब शशांक से सगाई हो चुकी है. अपकमिंग एपिसोड में, हम हाई-वोल्टेज ड्रामा देखेंगे.

नशे की हालत में सवी के करीब आ जाएगा रजत

गुम है किसी के प्यार में के नए प्रोमो में, हम रजत ठक्कर को नशे में धुत्त देखते हैं. जब सवी आती है, तो रजत ठक्कर उस पर कटाक्ष करने लगता है. वह उसे साथ बदतमीजी भी करता है. वह कहता है कि सवी जानबूझकर उसकी जिंदगी में घूस रही है और करीब आने की भी कोशिश कर रही है. नशे में होने के कारण, रजत सवी को पटक देता है और गिर जाता है और उसके काफी करीब आ जाता है. वह उसे जाने के लिए कहती है. हालांकि, तभी रजत सवी के कंधे पर सो जाता है.

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ने के बाद अब किस शो में नजर आएंगे ईशान, शक्ति अरोड़ा बोले- जैसे ही मुझे…

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद इस एक्टर की हो रही एंट्री, विलेन बनकर सवी की जिंदगी में लाएगा नया तूफान

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin सीरियल छोड़ते ही ईशान के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, शक्ति अरोड़ा बोले- शो ऑफर…

सवी संग सगाई तोड़ देगा शशांक

अब, टेलीएक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि शशांक सवी के साथ शादी तोड़ देगा, क्योंकि रजत के साथ उसकी फोटोज वायरल हो जाएगी. दोनों के बीच काफी गलतफहमी पैदा हो जाएगी. ऐसी और भी खबरें हैं कि रजत ही सवी और शशांक का ब्रेकअप कराएंगे.

शंशाक का पर्दाफाश करेगा रजत

रिपोर्टों में कहा गया है कि रजत शशांक का पर्दाफाश करेगा और उसके बुरे इरादों को सबके सामने लाएगा. कथित तौर पर, शशांक एक अच्छा आदमी नहीं है जैसा कि वह खुद को दिखाता है. इसलिए रजत बीच में आएगा. इसी बीच आशका भी वापस आ गई हैं. वह रजत की एक्स वाइफ हैं. उसने एक अमीर बिजनेसमैन, जो रजत का बॉस था, के साथ रहने के लिए उसे छोड़ दिया.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत ने सवी को गोल्ड डिगर का दिया टैग, क्या सई को मिल पाएगा उसके पिता का प्यार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >