Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में ईशान को नहीं किया जाएगा रिप्लेस, मेकर्स ने लीप को लेकर तोड़ी चुप्पी

गुम है किसी के प्यार में स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल है. उनके रिप्लेस होने की खबरें जानकर फैंस काफी अपसेट हो गए थे. अब सीरियल के के निर्माता ने उनके रिप्लेस किए जाने की खबरों पर रिएक्ट किया है.

शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा का सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों लीप को लेकर सुर्खियों में है. खबरें है कि शो में 10 साल का लीप आएगा और इस वजह से शक्ति का पत्ता कट हो जाएगा. इस खबर के बाद शक्ति के फैंस काफी परेशान हो गए थे. इसके बाद ये सुनने में आया कि मेकर्स ने लीप की योजना बदल दी क्योंकि सोशल मीडिया पर फैंस ने नाराजगी जाहिर की. अब शक्ति अरोड़ा को रिप्लेस किए जाने की खबरों पर निर्माता ने रिएक्ट किया है.


गुम है किसी के प्यार में नहीं आएगा लीप
गुम है किसी के प्यार में स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल है. शो ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है. शक्ति अरोड़ा जो सीरियल में ईशान का किरदार निभाते हैं, उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. उनके रिप्लेस होने की खबरें जानकर फैंस काफी अपसेट हो गए थे. शो के निर्माता राजेश राम सिंह ने टाइम्स नाउ से बात करते हुए कहा कि, सीरियल में कोई लीप नहीं आ रहा और ना ही शक्ति को रिप्लेस किया जा रहा है. उन्होंने कहा पता नहीं ये खबरें कहा से आई.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या सच में सीरियल में आ रहा 10 साल का लीप, इस एक्टर के साथ दिखी सवी, VIDEO

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या अभिषेक निगम की शो में होगी एंट्री, सवी साथ वायरल वीडियो पर बोले- ये मेरे हाथ में…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की ‘सई’ आयशा सिंह के चेहरे का हुआ बुरा हाल, तसवीर शेयर कर बोलीं- प्रार्थना करें


शक्ति अरोड़ा नहीं छोड़ रहे गुम है किसी के प्यार में
राजेश राम सिंह ने कहा कि, शक्ति अरोड़ा काफी मेहनती एक्टर है और उन्हें रिप्लेस करने की कोई वजह ही नहीं है. ऐसी झूठी खबरें सुनकर एक्टर भी घबरा जाते है. शक्ति ने मुझे फोन कर इस बारे में पूछा था कि क्या उन्हें रिप्लेस किया जा रहा है. आगे उन्होंने कहा कि, एक्टर के ऊपर फाइनेंशियल जिम्मेदारी होती है और अचानक उन्हें रिप्लेस किए जाने की न्यूज मिलती है तो इसकी वजह से वो परेशान हो जाते है. जब कोई कहानी खत्म होती है, तब लीप आता है और फिलहाल कोई लीप नहीं है. उनकी बातों से इतना तो तय है कि शक्ति गुम है किसी के प्यार में से कहीं नहीं जा रहे. ये जानकर उनके चाहने वाले काफी खुश होंगे.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या लीप के बाद इस किरदार की होगी शो में एंट्री, रेखा करेगी नये चैप्टर की शुरुआत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >