Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin से परम सिंह, सनम जौहर और वैभवी हंकारे होंगे बाहर, नए स्टार्स की होगी एंट्री

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में इन-दिनों टफ टाइम से गुजर रहा है. शो की रेटिंग टीआरपी चार्ट में बिल्कुल अच्छी नहीं चल रही है. यही वजह है कि यह टॉप 10 से बाहर हो चुका है. दर्शकों को मौजूदा लीड परम सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर का लव ट्रायंगल कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है. अब खबर है कि मेकर्स तीनों लीड को बदलकर नए कलाकार ला सकते हैं.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में पहली बार साल 2020 में नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा के साथ शुरू हुआ था. यह सीजन काफी सफल रहा. लोगों को विराट, सई और पाखी का कैरेक्टर काफी पसंद आया. बाद में इसमें लीप आया और कहानी में बदलाव हुआ और नए स्टारकास्ट की एंट्री हुई. जिसमें भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह को पेश किया गया. इसके तुरंत बाद, निर्माताओं ने एक और बड़ा बदलाव किया, हितेश भारद्वाज को मेल लीड में लाया गया.

गुम है किसी के प्यार में के लीड होंगे चेंज

फिलहाल गुम है किसी के प्यार में परम सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर के इर्द-गिर्द कहानी घूम रही है. तीनों के बीच लव ट्रायंगल चल रहा है, जो दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आया. यही कारण है कि टीआरपी चार्ट में यह टॉप 10 से भी बाहर हो गया. दर्शकों ने इसके लेटेस्ट ट्रैक को नकार दिया. इंडिया फोरम की रिपोर्ट की मानें तो शो में एक और बड़ा बदलाव होने वाला है. प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, निर्माता मौजूदा लीड परम सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर को पूरी तरह से नए कलाकारों के साथ बदलने पर विचार कर रहे हैं. हालांकि ऑफिशियल रूप में अभी कुछ भी सामने नहीं आया है. यह पहली बार नहीं होगा, जब गुम है किसी के प्यार में इतना बड़ा बदलाव देखने को मिला हो. पिछले कुछ सालों में, शो ने नई कहानियों और किरदारों को पेश करके दर्शकों को बांधे रखा है.

गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट ट्रैक में क्या हुआ खास

गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट ट्रैक में, दर्शक देखते हैं कि नील और तेजू के सम्मान में अस्पताल में एक कार्यक्रम रखा जाता है. जहां तेजू को नील के बारे में एक आश्चर्यजनक सच्चाई का पता चलता है. शाम को सिंगिंग फक्शन में तेजू और ऋतुराज साथ में परफॉर्म करते हैं. यह गाना करते वक्त तेजू काफी अजीब फील करती है, लेकिन बाद में दोनों खुश हो जाते हैं और मुस्कुराने लगते हैं. बाद तेजू और नील साथ में केक काटते हैं, ऋतुराज दूर से देखता है और गुस्से से उबलता है और उनकी खुशियों को बर्बाद करने की साजिश रचता है.

यह भी पढ़ें- Friday OTT releases: इस शुक्रवार होगा एंटरटेनमेंट का जलसा, रिलीज हुई हैं ये धांसू फिल्में-वेब सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >