Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स की वजह से पति-पत्नी बनेंगे सवी-रजत, भगवान से मांगेंगे माफी

गुम है किसी के प्यार में आज दिखाया जाएगा कि सैम, रजत के घर पूजा के लिए आता है. रजत को डर है कि कहीं सैम उससे सई और सवी के बारे में ना पूछ दें. वहीं, भाग्यश्री अपनी पोती को याद कर रोती है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड आपको बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए. शो में दिखाया जाएगा कि भाग्यश्री घर में सत्यनारायण की पूजा रखेगी, ताकि भगवान सई की कस्टडी उन्हें दे दे. पूजा में शामिल होने के लिए रजत को भाग्यश्री घर में रहने के लिए कहेगी. रजत फोन पर सैम से बात करता होता है और वो पूजा वाली बात सुन लेता है. भाग्यश्री उसे भी पूजा में इनवाइट कर लेती है, रजत को डर है कि सैम आएगा तो उससे सवी और सई के बारे में पूछेगा.

गुरु पूर्णिमा के दिन सवी से मिलने आएगी सई

गुम है किसी के प्यार में आज राज दिखाया जाएगा कि अमन, रजत को कॉल करेगा और उससे डील के बारे में पूछेगा. रजत उसे बताएगा कि सैम सत्यनारायण पूजा में आ रहा है और उसने अभी तक डील साइन नहीं की है. सवी गुरु पूर्णिमा पर ईशा को साड़ी तोहफे में देती है और साथ ही ईशान की तसवीर के सामने एक पेन रखती है. वो ईशान को याद करती है और कहती है कि वह उसके जीवन में कितना महत्वपूर्ण था. सई, सवी को कॉल करती है और उसे गुरु पूर्णिमा पर तोहफा देने की बात करती है. सवी उसे घर बुलाती है. आशका, सई को सवी के घर भेजने के लिए खुश हो जाती है, ताकि वो अर्श के साथ दिल्ली जा सकें.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

रजत के घर पहुंचा सैम

रजत और अमन, सैम का स्वागत अपने घर पर करते हैं. दोनों उम्मीद करते हैं कि सैम, सवी और सई के बारे में ना पूछे. भाग्यश्री, सैम के बच्चों को खूब सारा प्यार करती है और सई को याद करती है. तभी सवी, सई को लेकर आती है और सई अपने दादा-दादी को देखकर खुश हो जाती है. वो पूजा में शामिल होने चली जाती है. गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रजत और सवी भगवान की पूजा करते हैं और उनसे माफी मांगते हैं. नकली पति-पत्नी बनकर दोनों भगवान की पूजा करते हैं. सवी भगवान से प्रार्थना करती है कि वो हमेशा अपने पिता और परी आंटी के साथ ही रहें.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >