Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो में इस नये एंट्री को लेकर सवी ने खोले राज, भाविका शर्मा बोली- हमारी दुनिया उसके…

गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद कई नये किरदारों की एंट्री हो गई है. लीप के बाद सई यानी अमायरा खुराना की एंट्री हुई है. अमायरा संग भाविका ने अपने बॉन्ड को लेकर बात की.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद शक्ति अरोड़ा की जगह हितेश भारद्वाज ने एंट्री ली. हितेश, रजत का रोल निभा रहे हैं, जो सवी को अपनी आंखों के सामने देख नहीं सकता. हालांकि रजत की बेटी सई से सवी बहुत प्यार करती है और दोनों के बीच प्यारा सा बॉन्ड देखकर फैंस खुश हो जाते हैं. सई का रोल अमायरा खुराना निभा रही हैं. वो बहुत ही छोटी और प्यारी सी है. भाविका शर्मा ने अमायरा के साथ अपने क्यूट से बॉन्ड को लेकर बात की.

सवी संग भाविका शर्मा ने अपने बॉन्ड को लेकर बात की

गुम है किसी के प्यार में रजत और आशिका की बेटी सई है, जिसे मां का प्यार कभी मिला ही नहीं. आशिका उसे रजत के पास छोड़कर चली जाती है. सवी जब से सई से मिली है उसे अपनी बच्ची के जैसे प्यार करने लगी है. इंडिया फोरम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो भाविका शर्मा ने अमायरा खुराना को लेकर कहा कि वो हमारे लिए हैप्पीनेस का सोर्स है. हमारी दुनिया उसके इर्द-गिर्द घूमती है, फिर चाहे वो स्क्रीन पर हो या ऑफ स्क्रीन हो या सेट पर. मुझे उसकी उपस्थिति की आदत हो गई है. हर दिन के साथ हमारा बॉन्ड मजबूत हो रहा.”

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: हितेश भारद्वाज ने अपकमिंग स्टोरी को लेकर दिया हिंट, कहा- रजत और सवी का रिश्ता…

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी और रजत की प्राइवेट फोटोज देख शशांक तोड़ देगा शादी, दोनों परिवार में मचेगी खलबली

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: बेहोश हुई सई को अस्पताल ले जाएगी सवी, घटिया बात कहने पर रजत को मारेगी थप्पड़

अपनी ही सगाई में नहीं पहुंची सवी

गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो अबतक आपने देखा कि सवी और शशांक की सगाई होने वाली होती है. ईशा, शान्तुन पहले निकल जाते है मंदिर जाने के लिए क्योंकि उन्हें कुछ तैयारी करनी होती है. सवी जैसे ही निकलने वाली होती है, उस सवी की तबीयत खराब होने के बारे में पता चल जाता है. वो उसे लेकर अस्पताल जाती है. अपनी सगाई में सवी नहीं जाती है और शान्तुन को ये बात वो बताने वाली होती है, तभी उसके फोन का चार्ज खत्म हो जाता है. आगे के एपिसोड में भरपूर ड्रामा होने वाला है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विलेन के रोल में इस एक्टर ने ली एंट्री, सवी-रजत की जिंदगी करेगा तबाह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >