Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: आशिका ने शो में सवी और रजत संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- उनके साथ रहना…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. अब सीरियल में आशिका का रोल निभाने वाली कावेरी प्रियम ने सवी और रजत संग काम करने पर चुप्पी तोड़ी है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में भारतीय टेलीविजन पर टॉप रेटेड शो में से एक है. नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की मुख्य भूमिकाओं के साथ शुरू हुए इस शो में फिलहाल भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज लीड रोल में नजर आ रहे हैं. हाल ही में इसमें लीप आया था. जिसके बाद नए चेहरे कावेरी प्रियम की एंट्री हुई थी. उन्होंने अब सवी और रजत संग काम करने पर बात की है.

कावेरी प्रियम ने गुम है किसी के प्यार में का हिस्सा होने पर तोड़ी चुप्पी

कावेरी प्रियम शो आशिका की भूमिका निभाती हैं. सीरियल से जुड़ने के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि गुम है किसी के प्यार में इतना खूबसूरत शो है और ईमानदारी से कहूं तो मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं इसका हिस्सा हूं. पांच महीने हो चुके हैं, लेकिन यह एक ड्रीम लगता है. फिलहाल में मैं अपना 100 परसेंट देने की कोशिश कर रही हूं.”

भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज संग काम करने पर आशिका ने तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस ने कहा, ”मेरे अब तक के ज्यादातर सीन्स हितेश के साथ हैं और वह एक अद्भुत अभिनेता हैं. मुझे उनके साथ काम करने में बहुत मजा आता है. हम ऑफ-स्क्रीन भी बहुत अच्छे दोस्त हैं. वह बहुत पढ़ा-लिखा है और उसके पास किताबों, कविताओं और हर तरह की चीजों के बारे में शेयर करने के लिए काफी कुछ दिलचस्प चीजें होती हैं. मैंने अभी तक भाविका शर्मा के साथ ज्यादा सीन शूट नहीं किए हैं, लेकिन उनके साथ रहना बहुत मजेदार है.”

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: धर्मसंकट में फंसा रजत, आशिका या सवी- किसे चुनेगा? ईशा को सताएगा अपनी बेटी के घर टूटने का डर

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के इस खूंखार विलेन को मिला नया शो, इस सीरियल में दिखेंगे नये किरदार में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >