Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी को अपनी पत्नी बनने का ऑफर देगा रजत, आशका को लगेगा बड़ा धक्का

सीरियल गुम है किसी के प्यार में एक धमाकेदार ट्विस्ट के लिए तैयार हो जाए. सीरियल में सई की कस्टडी के लिए आशका और रजत लड़ रहे हैं. रजत अपनी बेटी को वापस अपने पास चाहता है. जबकि आशका, हर्ष के कहने पर ये सब कर रही.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में भरपूर ड्रामा दर्शकों को देखने मिल रहा है. सई और विराट की मौत के बाद लीप आया और भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा की एंट्री हुई. इसके बाद एक और लीप आया और ईशान का ट्रैक खत्म हो गया है. अब रजत और सवी की कहानी दिखाई जा रही है और जल्द ही उनकी लव स्टोरी शुरू होगी. सई की वजह से सवी और रजत के दिल के तार जुड़ेंगे. शो में दिखाया जा रहा कि आशका कोर्ट सई को भी लेकर आती है. वह सई को रजत से नहीं मिलने देती.

ईशान का सपना पूरा नहीं कर पाएगी सवी

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि ईशा और शांतनु, सवी से एक लेटर छुपाने की कोशिश करेंगे. सवी जब वो लेट पढ़ती है तो चौंक जाती है. उस लेटर में लिखा होता है कि किडनैप के मामले में उसका गोद लेने वाला रिक्वेस्ट रिजेक्ट कर दिया जाता है. सवी रोने लगती है और टूट जाती है. सवी कहती है वह ईशान की इच्छा पूरी नहीं कर पा रही है. वह अपने भाग्य पर रोती है. सवी, सुप्रिया को फोन करती है और उसे बताती है कि किडनैपिंग वाला एफआईआर फेक है. वो उसे समझाने की पूरी कोशिश करती है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

रजत उठाएगा बड़ा कदम

हर्ष को आशका याद दिलाती है कि उसने तलाक के बाद उससे शादी करने का प्रॉमिस किया था. हर्ष उससे कहता उसे एक वाइफ चाहिए ना कि एक मां. हर्ष उस समझाता है कि एक बार सई की कस्टडी वो जीत जाए, उसके बाद वो सई को हॉस्टल भेज देंगे. आशका कहती है सई को रजत से अलग करने का उसका प्लान था. वहीं, गलती से सई से पानी हर्ष के लैपटॉप पर गिर जाता है. हर्ष उसे बुरी तरह से डांटता है और आशका आ जाती है. आशका उसे सई से ढंग से बात करने के लिए कहती है. हर्ष, आशका को याद दिलाता है कि उसे सई की कस्टडी किसी भी कीमत पर जीतने है, ताकि वो रजत को और नीचा दिखा सकें. गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रजत, सवी को कुछ दिन के लिए अपनी पत्नी बनने के लिए कहेगा.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >