Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई की बातें सुनकर सवी की आंखों से छलके आंसू, क्या अर्श को छोड़ देगी आशिका?

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि अर्श को डर है कि आशिका उसे छोड़कर रजत के पास ना चली जाए. इस डर की वजह से वह सवी के पास जाता है और उसे रजत के खिलाफ भड़काता है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया गया कि रजत खुद को आशिका और सवी के बीच फंसा हुआ पाता है. वह हिट-एंड-रन केस में एकमात्र सबूत को बर्बाद करने की कोशिश करता है. वह वकील के साथ मिलकर आशिका को बचाने का प्लान करता है. रजत नहीं चाहता कि किसी भी कीमत पर उसके बेटे कियान को आशिका के बिना रहना पड़े. दूसरी तरफ रजत और आशिका को साथ में लकी देख लेता है.

अर्श की बातों पर यकीन नहीं करेगी सवी

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अर्श को बर्दाशत नहीं हो रहा कि आशिका, रजत के करीब जा रही है. वह सवी से इस बारे में बात करता है. अर्श, सवी को रजत पर आंख बंद करके भरोसा करने नहीं कहता. सवी कहती है कि उसे अपने पति पर पूरा भरोसा है. अर्श की किसी भी बात को वह मानने से मना कर देती है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवी खुद को शांत करती है और रजत और आशिका के बारे में सोचने से खुद को रोकती है. सवी खुद से कहती है कि रजत ने उसे उसपर भरोसा करने के लिए कहा है और जब सही वक्त आएगा तो रजत उसे सारी सच्चाई बता देगा.

सई की बातें सुनकर सवी हुई इमोशनल

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सई, सवी से पूछती है कि बच्चे अस्पताल में कैसे पहुंचते हैं. सवी बताती है कि बच्चों को भगवान अस्पताल भेजते है और वहां से उसे माता-पिता उन बच्चों को घर लेकर आते हैं. सई, सवी से एक छोटे भाई की इच्छा जाहिर करती है. सई कहती है वह भगवान से प्रार्थना करेगी कि उसे एक छोटा भाई दे दे और सवी उसे अस्पताल से लेकर आ जाएगी. सई की बात सुनकर सवी काफी भावुक हो जाती है और उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के इस खूंखार विलेन को मिला नया शो, इस सीरियल में दिखेंगे नये किरदार में

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin फेम इस एक्ट्रेस की होगी ‘बिग बॉस 18’ में एंट्री, सई-विराट से है गहरा कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >