Friday OTT Releases: इस शुक्रवार एंटरटेनमेंट का होगा विस्फोट, रिलीज हुई ये धांसू वेब सीरीज फिल्में, देखें लिस्ट

Friday OTT Releases: वीकेंड आते ही ओटीटी लवर्स नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने का इंतजार करते हैं. इस वीक भी कई धांसू ड्रामा आ रही है, जो दर्शकों को थ्रिलर से लेकर रोमांटिक और कोर्ट ड्रामा की झलक दिखाएगी. लिस्ट में हिट 3 से लेकर क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 और थुडारम शामिल है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव पर एंजॉय कर सकते हैं.

Friday OTT Releases: ओटीटी की दुनिया में हर दिन कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होती है, जिसे दर्शक बड़े ही चाव से देखते हैं. इस वीक भी कई धमाकेदार ड्रामा दस्तक दे रहे हैं. जिसे अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार और सोनी लिव जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंजॉय किया जा सकता है.

HIT 3

हिट 3 द थर्ड केस, शैलेश कोलानू की हिट द फर्स्ट केस और हिट द सकेंड केस का सीक्वल है. फिल्म एसपी अर्जुन सरकार की कहानी पर आधारित है, जो एक पुलिस वाला है और एक हत्या के रहस्य को सुलझाता है. इसमें नानी, श्रीनिधि शेट्टी, सूर्या श्रीनिवास, आदिल पाला और प्रतीक स्मिता पाटिल जैसे कलाकार हैं. इसे नेटफ्लिक्स पर एंजॉय किया जा सकता है.

क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4

इस पॉपुलर वेब सीरीज में माधव मिश्रा अपने सबसे कठिन केस का सामना करने के लिए वापस लौटते हैं. एक ऐसी दुनिया में सेट जहां हर सच्चाई परतदार है और कुछ भी वैसा नहीं है जैसा दिखता है. सीरीज में पंकज त्रिपाठी, श्वेता बसु प्रसाद, मोहम्मद जीशान अय्यूब, आशा नेगी, पूरब कोहली, देशना दुगड़ जैसे कलाकार हैं. कोर्टरूम ड्रामा को जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है.

थुडारम

मोहनलाल, शोभना, प्रकाश वर्मा और बीनू पप्पू स्टारर क्राइम थ्रिलर जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाला है. यह तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में रिलीज होगी.

कनखजूरा

कनखजूरा साल 2019 की इजराइली ड्रामा सीरीज मैगपाई का हिंदी रीमेक है. इसमें रोशन मैथ्यू, मोहित रैना, सारा जेन डायस, महेश शेट्टी, निनाद कामत, त्रिनेत्र हलधर, हीबा शाह और उषा नाडकर्णी जैसे कलाकार हैं. क्राइम थ्रिलर 30 मई को सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी.

रेट्रो

यह फिल्म एक सुधरे हुए गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पत्नी से किए गए वादे को पूरा करने और एक शांत जीवन जीने के लिए दृढ़ संकल्पित है. सूर्या, पूजा हेगड़े, जयराम, जोजू जॉर्ज, करुणाकरण, नासर और प्रकाश राज स्टारर एक्शन कॉमेडी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

ए कम्प्लीट अननोन

ए कम्प्लीट अननोन गायक-गीतकार बॉब डायलन के शुरुआती जीवन की पड़ताल करता है, जिसमें उनकी पॉपुलैरिटी शामिल है. इसे 31 मई से जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें- Laughter Chefs 2: एली गोनी-रीम शेख के बाद शो में इस शख्स की हुई एंट्री, लगाएगी ग्लैमर का तड़का

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >