फिल्में जो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, पर OTT पर कमाल कर गई

जाने कौन सी हैं वह फिल्में जो थिएटर पर नहीं चली, पर OTT पर काफी शानदार प्रदर्शन किया

फिल्मों की सफलता पहले बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से आंकी जाती थी, पर डिजिटल युग ने इस सोच को पूरी तरह से बदल दिया है. दर्शक कितना आपकी फिल्मों को OTT पर स्ट्रीम कर रहे है,अब यह भी मैटर करता है. आज कई ऐसी फिल्में हैं जो थिएटर में दर्शकों को आकर्षित नहीं कर सकीं, लेकिन OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के बाद उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली. आइये जानते हैं, कौन सी ऐसी फिल्में है जिन्हे बॉक्स ऑफिस पर निराशा मिली लेकिन डिजिटल दुनिया में दूसरा मौका मिला.

83  (Netflix) 

रणवीर  सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म '83' लीजेंडरी क्रिकेटर कपिल देव की जिंदगी से प्रेरित हैं, थिएटर में नहीं चल पाई. हालांकि इस फिल्म को OTT पर जबरदस्त प्यार मिला और लोगों ने दोनों कलाकारों की एक्टिंग को खूब सराहा.

सोन चिरैया (Zee5)

अभिषेक चौबे की 'सोन चिरैया' जब रिलीज हुई थी तो कुछ खास असर छोड़ नहीं पाई थी. सुशांत सिंह राजपूत, मनोज बाजपाई और भूमि पेडनेकर की शानदार एक्टिंग के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली. हालांकि यह फिल्म जब OTT पर आई तो कमाल कर गई.

लाल सिंह चड्ढा (Netflix )

आमिर खान और करीना कपूर खान अभिनीत 'लाल सिंह चड्ढा' से दर्शकों को काफी उम्मीदें थी. विवादों और बॉयकॉट ट्रेंड के चक्कर में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन नहीं कर सकी. लेकिन OTT पर आने के बाद कहानी पूरी तरह बदल गई. जिन दर्शकों ने थिएटर में फिल्म नहीं देखी थी, उन्होंने घर बैठे इसे देखा और फिल्म की भावनात्मक कहानी की काफी सराहना की.

">

 एन एक्शन हीरो (Netflix) 

आयुष्मान खुराना की 'एन एक्शन हीरो' बॉक्स ऑफिस पर तो नहीं चली, हालांकि OTT पर रिलीज होने के बाद यह फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी. यंगस्टर्स को यह फिल्म डार्क हुमूर और आयुष्मान के किरदार के कारण काफी पसंद आई.

विक्रम वेधा (Zee5 )

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान जैसे बड़े सितारों के बावजूद विक्रम वेधा बॉक्स ऑफिस पर खरी नहीं उतर सकी. यह एक तमिल फिल्म का रीमेक है और कई लोगो ने ओरिजिनल देखने के कारण इसे थिएटर में नहीं देखा. हालांकि OTT पर यह फिल्म काफी देखा गया और दर्शकों ने ऋतिक रोशन के अभिनय और फिल्म की कहानी की सराहना की.

यह भी पढ़े: OTT Releases This Week: ‘पती पत्नी और वो दो’ से लेकर ‘इक्का’ और ‘पेड्डी’ तक, जानें क्या-क्या हो रहा है रिलीज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >