बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर और फिल्म मेकर फराह खान के लिए यह समय बहुत ज्यादा इमोशनल कर देने वाला है. फराह के तीनों बच्चे जार, दीवा और आन्या अब अपनी आगे की कॉलेज लाइफ शुरू करने के लिए भारत छोड़कर यूएस चले गए हैं. फराह खुद अपने तीनों बच्चों को ड्रॉप करने अमेरिका पहुंची थीं, जहां से उन्होंने बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी दिल की बात कही है.
'3 शहर, 3 कैंपस... और दिल के 3 टुकड़े'
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फराह खान ने बच्चों के साथ बिताए आखिरी पलों की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं. अपनी भावनाओं को जाहिर करते हुए फराह ने लिखा, "अगर आपको लगता है कि अपने एक बच्चे को कॉलेज के लिए दूर भेजना मुश्किल काम है, तो जरा इसे एक साथ 3 बार करके देखिए, 3 अलग शहर, 3 अलग कैंपस और 3 बार अलविदा, सच कहूं तो मेरे दिल के 3 टुकड़े हो गए हैं." इसके आगे अपनी पॉपुलर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का फेमस डायलॉग और गाना जोड़ते हुए फराह ने लिखा,
"जाओ जी लो अपनी जिंदगी... लेकिन हमेशा याद रखना कि सारे रास्ते वापस मम्मी और पापा के पास ही आते हैं." इसके साथ ही उन्होंने मस्ती भरे अंदाज में अपने पति शिरीष कुंदर का जिक्र करते हुए लिखा कि वे फैमिली फोटोज में ना आने के अलावा बच्चों के लिए सब कुछ करते हैं.
अमेरिका के 3 अलग शहरों में पढ़ेंगे तीनों बच्चे
फराह खान के तीनों बच्चों ने अमेरिका की नामी यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लिया है और अब तीनों अलग-अलग शहरों में रहकर अपनी पसंद के करियर की पढ़ाई करेंगे. उनकी बेटी दीवा बैबसन कॉलेज से एंटरप्रेन्योरशिप और फाइनेंस की पढ़ाई करेंगी. वहीं आन्या न्यू यॉर्क यूनिवर्सिटी (NYU) से इकोनॉमिक्स और डेटा साइंस पढ़ेंगी. उनके बेटे जार एमोरी यूनिवर्सिटी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन बिजनेस की पढ़ाई करने जा रहे हैं. इस तरह फराह खान के तीनों बच्चे अमेरिका के अलग-अलग शहरों में रहकर अपनी पढ़ाई और करियर पर फोकस करेंगे.
करण जौहर और बॉलीवुड स्टार्स ने दिया रिएक्शन
फराह खान की इस इमोशनल पोस्ट पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियां कमेंट्स कर उन्हें हिम्मत दे रही हैं. फराह के करीबी दोस्त और फिल्म मेकर करण जौहर ने लिखा, "तुम दुनिया की बेस्ट मॉम हो." वहीं रिया कपूर ने हैरानी जताते हुए लिखा, "मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा कि ये बच्चे इतने बड़े भी हो चुके हैं." इनके अलावा शिल्पा शिरोडकर और नम्रता शिरोडकर ने भी फराह और उनके बच्चों के नए सफर के लिए ढेर सारा प्यार भेजा.
ये भी पढ़ें: न कैफे, न ऑडिशन... कॉलेज के बाहर ही Mouni Roy को मिला पहला TV रोल, Farah Khan को भी नहीं हुआ यकीन
ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office: 2 करोड़ की फिल्म ने 100 करोड़ कमाकर रचा इतिहास, सलमान-अल्लू अर्जुन को भी नहीं बख्शा
