Elvish Yadav News: 25 से 30 राउंड हुई फायरिंग पर एल्विश यादव का पहला रिएक्शन आया सामने, कहा- फैंस का कद्र करता हूं

Elvish Yadav News: यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर बच गए. जी हां 17 अगस्त को उनके गुरुग्राम स्थित घर के बाहर कुछ अज्ञात शख्स ने 25 से 30 राउंड फायरिंग की. जिसके बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया. रियलिटी शो स्टार के पिता ने बताया कि फैमिली के सभी लोग सुरक्षित हैं. अब एल्विश यादव ने इसपर अपना पहला रिएक्शन दिया है.

Elvish Yadav News: यूट्यूबर और रियलिटी शो स्टार एल्विश यादव किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. 17 अगस्त को खबर आई कि उनके गुरुग्राम स्थित घर पर कई राउंड फायरिंग की गई. हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं पहुंची. गोलीबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. फैंस को चिंता सता रही थी कि यूट्यूबर ठीक तो हैं ना. अब एल्विश ने खुद इस घटना पर फर्स्ट रिएक्शन दिया है.

25 से 30 राउंड फायरिंग पर एल्विश यादव का फर्स्ट रिएक्शन आया सामने

एल्विश यादव ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फैंस को उनकी चिंता के लिए धन्यवाद दिया. एक्टर ने लिखा, “आपकी शुभकामनाओं के लिए मैं तहे दिल से आभार व्यक्त करना चाहता हूं. मैं और मेरा परिवार सुरक्षित और स्वस्थ हैं. आपके विचारों और चिंताओं की मैं सचमुच कद्र करता हूं.. धन्यवाद.” कुख्यात हिमांशु भाऊ गिरोह ने एक कथित इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली है और यूट्यूबर पर जुए को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है.

यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर गोलीबारी

राहत की बात यह थी कि जब एल्विश यादव के घर पर 25 से 30 राउंड फायरिंग हुई, तो वहां कोई भी नहीं था. रिपोर्ट्स के अनुसार, गोलीबारी ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर की गई, जबकि यूट्यूबर दूसरी और तीसरी मंजिल पर रहते हैं. रविवार को, एल्विश के पिता ने इस चौंकाने वाली घटना पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि उन्होंने अपने बेटे से बात की है और वह सुरक्षित है. उन्होंने पत्रकारों से कहा, “अभी तक हमें किसी भी तरह की धमकी या फोन कॉल नहीं मिली है. मैंने एल्विश से बात की और उसने कहा कि वह बिल्कुल ठीक है.”

यह भी पढ़ें- War 2 Box Office Collection Day 5: हिट या फ्लॉप, ऋतिक रोशन की फिल्म का कलेक्शन देख होगी हैरानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >