शादी के 3 साल बाद पापा बने ‘दृश्यम 2’ के डायरेक्टर, घर आई नन्हीं परी

Abhishek Pathak: अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय के घर बेटी का जन्म हुआ है. शादी के तीन साल बाद कपल पहली बार मम्मी-पापा बना है. सोशल मीडिया पर उन्होंने यह खुशखबरी शेयर की, जिसके बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं.

Abhishek Pathak: बॉलीवुड गलियारों में इस समय खुशी का माहौल है. मशहूर फिल्ममेकर अभिषेक पाठक और एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय के घर नन्ही किलकारी गूंजी है. कपल ने अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी का स्वागत किया है. शादी के करीब तीन साल बाद मम्मी-पापा बनने की इस खुशी ने दोनों के जीवन में नई रोशनी भर दी है.

सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज

अभिषेक और शिवालिका ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का जन्म 19 अप्रैल को हुआ है. कपल ने भावुक अंदाज में लिखा कि उनके घर “नन्ही देवी लक्ष्मी” का आगमन हुआ है, जो उनके लिए सबसे पवित्र आशीर्वाद है. इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स की बधाइयों का तांता लग गया.

फिल्मी अंदाज में शुरू हुई लव स्टोरी

दोनों की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है. खुदा हाफिज के दौरान साल 2020 में उनकी पहली मुलाकात हुई थी. काम के दौरान हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. इसके बाद कपल ने साल 2023 में शादी रचाई और अब अपने पहले बच्चे के साथ जिंदगी के नए सफर की शुरुआत की है.

करियर में भी दोनों का दम

वर्क फ्रंट की बात करें तो शिवालिका ओबेरॉय ये साली आशिकी और ‘खुदा हाफिज’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वहीं, अभिषेक पाठक दृश्यम 2 और उड़ता चमन जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं.

फैंस को पहली झलक का इंतजार

कपल के पेरेंट्स बनने की खबर से फैंस बेहद खुश हैं. अब सभी को उनकी नन्ही परी की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार है. फिलहाल, अभिषेक और शिवालिका अपने इस खास पल को पूरी तरह एंजॉय कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: टी-सीरीज परिवार में शोक, गुलशन कुमार के भाई दर्शन कुमार का निधन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >