Deepika Padukone Pregnancy: बॉलीवुड के चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. दूसरे बच्चे के आने से पहले दोनों मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया. इस दौरान दोनों का सादगी भरा अंदाज देखने को मिला. कपल की मंदिर यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद फैंस के बीच भी इसकी चर्चा शुरू हो गई है.
दूसरी प्रेग्नेंसी में दीपिका का दिखा ट्रेडिशनल लुक
मंदिर दर्शन के दौरान दीपिका पादुकोण पारंपरिक आउटफिट में नजर आईं. उन्होंने ऑरेंज और पर्पल रंग का खूबसूरत कस्टम सूट पहना था, जिसे डिजाइनर मयूर गिरोत्रा ने तैयार किया था.
इसके साथ उन्होंने पर्पल प्लाजो और सिल्क का दुपट्टा कैरी किया. उनके लुक में पारंपरिक अंदाज और एलिगेंस का खूबसूरत मेल देखने को मिला. दीपिका ने अपने लुक को जूलरी और गजरे से सजे बन के साथ पूरा किया.
रणवीर सिंह ने भी पहना पारंपरिक आउटफिट
दीपिका के साथ रणवीर सिंह भी ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दिए. अभिनेता ने कुर्ते के साथ सफेद पैंट पहनी थी. उनके लुक में डायमंड स्टड्स और सनग्लासेस भी नजर आए. दोनों के पारंपरिक अंदाज ने फैंस का ध्यान खींचा. मंदिर के बाहर मौजूद पैपराजी ने कपल की तस्वीरें और वीडियो अपने कैमरों में कैद किए.
रणवीर ने थामा दीपिका का हाथ
मंदिर में दर्शन के दौरान रणवीर सिंह अपनी पत्नी का खास ख्याल रखते नजर आए. सामने आए वीडियो में वह भीड़ के बीच दीपिका का हाथ थामे दिखाई दिए.
दीपिका भी सावधानी से आगे बढ़ती नजर आईं. कपल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा.
पहली बेटी दुआ के बाद दूसरे बच्चे का इंतजार
दीपिका और रणवीर ने 19 अप्रैल 2026 को सोशल मीडिया के जरिए दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की थी. इस पोस्ट में उनकी बेटी दुआ के हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट दिखाई दी थी. दोनों की पहली संतान दुआ का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था. अब कपल अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी में है.
2018 में हुई थी दीपिका-रणवीर की शादी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की प्रेम कहानी फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट से शुरू हुई थी. दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी की थी.
उनकी शादी में कोंकणी और सिंधी परंपराओं के अनुसार रस्में निभाई गई थीं. शादी के करीब छह साल बाद दोनों पहली बार माता-पिता बने और अब दूसरी बार इस नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Promo: सलमान खान की अदालत में माही विज की पेशी, Scout की 'Biased' कमेंट पर लगाई क्लास
