Coolie: ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच नागार्जुन ने रजनीकांत संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- वह अद्भुत है

Coolie: ‘कुली’ की सफलता के बीच नागार्जुन ने रजनीकांत संग काम करने पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा, “वह अद्भुत हैं.” फिल्म ने वर्ल्डवाइड 325 करोड़ कमा लिए और इसी के साथ मोहनलाल की ब्लॉकबस्टर को भी पछाड़ दिया है. जानें पूरी डिटेल्स.

Coolie: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से भरपूर प्यार मिल रहा है. यही वजह है कि महज दो दिनों में इसने भारत में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और वर्ल्डवाइड 300 करोड़ की कमाई कर ली. फिल्म में रजनीकांत के साथ तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन भी नजर आ रहे हैं, जिन्होंने इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है. उनके अलावा, उपेंद्र, श्रुति हासन और सौबिन शाहिर भी अहम भूमिकाओं में हैं. वहीं, आमिर खान का दमदार कैमियो दर्शकों को बेहद पसंद आया है.

अब फिल्म की सफलता के बीच नागार्जुन ने रजनीकांत संग काम करने को लेकर बात की. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

नागार्जुन ने रजनीकांत संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी

फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच, मुंबई में हुए एक इवेंट में नागार्जुन ने रजनीकांत के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया. उन्होंने कहा, “हां, रजनी सर के साथ काम करना शानदार था – कुछ ऐसा जिसे मैं सचमुच घर वापस ले जा सकता हूं. करिश्मा, आभा, उन्होंने सेट पर जो कुछ बनाया – वह अद्भुत है. उन्होंने मेरे तमिल संवादों में भी मेरी मदद की और मुझे सही उच्चारण सिखाया. यह उनकी बहुत बड़ी दयालुता थी. हालांकि, मैंने सबसे नकारात्मक किरदार निभाया, लेकिन यह अनुभव मेरे लिए सबसे सकारात्मक रहा.”

कुली का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन

14 अगस्त 2025 को रिलीज हुई इस बिग बजट फिल्म ने सिर्फ 3 दिनों में भारत में ₹158.35 करोड़ नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, वर्ल्डवाइड, फिल्म ने महज तीन दिनों में ₹325 करोड़ ग्रॉस का आंकड़ा पार कर लिया. इसके साथ ही इसने अजित कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’ (180 करोड़) और मोहनलाल-पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘एल2: एम्पुरान’ (265 करोड़) की लाइफटाइम कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है.

यह भी पढ़े: Coolie Box Office Records: रजनीकांत-नागार्जुन की ‘कुली’ ने दुनियाभर में रचा इतिहास, मोहनलाल-अजित कुमार की ब्लॉकबस्टर्स को दी पटखनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >