Chin Tapak Dum Dum: सोशल मीडिया पर वायरल ‘चीन टपाक डम डम’ ट्रेंड का किशोर कुमार से क्या है कनेक्शन

Chin Tapak Dam Dam का ट्रेंड बड़े ही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं ये डायलॉग असल में किशोर कुमार की फिल्म का तकिया कलाम था.

Chin Tapak Dum Dum: सोशल मीडिया पर कभी ‘आएं बैगन’ तो कभी ‘मोए-मोए’ जैसे रील्स का ट्रेंड चलता रहता है. हाल ही में विकी कौशल की फिल्म बैड न्यूज का गाना तौबा-तौबा का क्रेज भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा था. आए दिन इस गाने पर नए नए रील बनते थे. इस बीच अभी तौबा-तौबा का बुखार उतरा भी नहीं और यूजर्स की जुबान पर एक और नया शब्द चढ़ गया, जो है ‘चीन टपाक डम डम.’ यह ऑडियो सोशल मीडिया पर इतना ट्रेंड कर रहा है कि जब भी इंस्टाग्राम खोलो इसके एक या दो रील देखने को मिल ही जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस वायरल ट्रेंड के साथ दिग्गज गायक और अभिनेता किशोर कुमार का पुराना कनेक्शन है. अगर नहीं, तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ छोटा भीम का ऑडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस ‘चीन टपाक डम डम’ का ऑडियो छोटा भीम- ओल्ड एनिमीज के चौथे सीजन के 47वें एपिसोड का है. इस ऑडियो पर सोशल मीडिया पर हजारों विडियोज बन चुके हैं. इस डायलॉग को एक जादूगर अपनी जादू दिखाने से पहले इस्तेमाल करता है. लेकिन यह डायलॉग यूनिक नहीं है बल्कि इसे किशोर कुमार के तकिया कलाम से उठाया गया है.

Also Read Kishore Kumar Birth Anniversary: जब किशोर कुमार ने गाया था लता मंगेशकर के हिस्से का गाना, बड़ा रोचक है किस्सा

Also Read Kishore Kumar का कौन सा गाना सचिन तेंदुलकर का है फेवरेट, महान क्रिकेटर ने खुद किया खुलासा, देखें VIDEO

किशोर कुमार का तकिया कलाम

दरअसल, किशोर कुमार की साल 1966 की फिल्म लड़का लड़की में किशोर कुमार का डायलॉग ‘चीन पटाक डम डम’ था. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर किशोर कुमार के एक फैन पेज ने शेयर किया था. जिसके बाद यूजर्स को इस वायरल ट्रेंड के पीछे का असली कांसेप्ट का पता चल सका. इस पोस्ट के नीचे लिखा था कि, ओरिजिनल कंटेंट तो ओरिजिनल ही होता है और जो नकल करते हैं वो सिर्फ नकल ही करते रहते हैं. पसंद आने पर ओरिजिनल कंटेंट को शेयर करें और फैलाएं. फिल्म का नाम लड़का लड़की है.” किशोर के इसी डायलॉग के हल्का सा फेर बदलकर छोटा भीम में इस्तेमाल किया गया था. यानी कि चीन पटाक डम-डम से चीन टपाक डम-डम किया गया और ऐसे बना ये विरला ट्रेंड.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >