Chandrika Dixit 2nd Marriage: दिल्ली की मशहूर ‘वड़ापाव गर्ल’ और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि पर्सनल जिंदगी है. पिछले कुछ समय से उनके और पति युगम गेरा के बीच विवाद की खबरें सामने आ रही थीं. दोनों ने एक-दूसरे पर चीटिंग और अफेयर के आरोप लगाए थे, जिससे मामला काफी सुर्खियों में आ गया था.
इसी बीच चंद्रिका ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कर दीं, जिसने सबको चौंका दिया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटो पोस्ट की हैं, जिनमें वो लाल जोड़े में दुल्हन बनी नजर आ रही हैं और उनके साथ एक मिस्ट्री मैन खड़ा है, जिसे उनका रील पार्टनर बताया जा रहा है.
लाल जोड़े में दिखी चंद्रिका
तस्वीरों में चंद्रिका ने लाल रंग का सूट पहना हुआ है, सिर पर दुपट्टा लिया है और पूरे सोलह श्रृंगार के साथ दिखाई दे रही हैं. माथे पर बिंदी, मांग टीका और हाथों में लाल चूड़ियां उनके लुक को पूरा कर रही हैं. फोटो देखकर ऐसा लग रहा है कि वो अपनी इस नई शुरुआत से काफी खुश हैं.
फाइनली… और दो हार्ट इमोजी
एक तस्वीर में वो अपने दूसरे पति के कंधे पर हाथ रखे हुए उन्हें प्यार से देखती नजर आ रही हैं, जबकि दूल्हा कैमरे की तरफ मुस्कुरा रहा है. इन तस्वीरों के साथ चंद्रिका ने सिर्फ ‘फाइनली…’ लिखकर दो हार्ट इमोजी भी लगाए, जिसने लोगों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.
पब्लिसिटी स्टंट या कुछ और?
बता दें कि चंद्रिका के पहले पति का नाम युगम है, जबकि जिनसे उन्होंने अब कथित तौर पर शादी की है, वो पहले उनके रील पार्टनर रह चुके हैं. दोनों ने साथ में कई वीडियो बनाए हैं और कई बार पति-पत्नी की तरह भी नजर आए हैं.
कई लोग इसे स्क्रिप्टेड बता रहे हैं
हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे असली शादी नहीं मान रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि ये पूरा मामला स्क्रिप्टेड है और सिर्फ कंटेंट या लाइमलाइट में बने रहने के लिए किया गया है. अब सच्चाई क्या है, ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन फिलहाल चंद्रिका की ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं.
यह भी पढे़ं: हिंदी में धुरंधर तो भोजपुरी में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमाया कब्जा, रिकॉर्ड तोड़ कमाई
