बाहुबली का गाना ‘कौन है वो…’ गाकर सोशल मीडिया पर छाया बिहार का शख्स, आपने देखा ये वायरल वीडियो?

chandan gupta from Bihar- कब सोशल मीडिया के जरिए किसी की किस्मत चमक जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता. ऐसा ही एक वीडियो के जरिए इंटरनेट पर छाने वाले चंदन कुमार गुप्ता के साथ हुआ. इन दिनों सोशल मीडिया पर बिहार के छपरा के रहने वाले चंदन कुमार गुप्ता का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में चंदन सुपरहिट फिल्म बाहुबली का गाना ‘कौन है वो’ गा रहे है. उनकी अद्भुत आवाज का जादू देख लोग वीडियो को बार बार शेयर भी कर रहे हैं. इस वजह से चंदन इंटरनेट के चर्चित शख्स बन गए हैं. उनके गाने को 1 करोड़ से अधिक लोगों ने देख लिया है और इसके व्यूज बढ़ते ही जा रहे है.

chandan gupta from Bihar become internet sensation- कब सोशल मीडिया के जरिए किसी की किस्मत चमक जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता. ऐसा ही रातों रात एक वीडियो के जरिए इंटरनेट पर छाने वाले चंदन कुमार गुप्ता के साथ हुआ. इन दिनों सोशल मीडिया पर बिहार के छपरा के रहने वाले चंदन कुमार गुप्ता का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में चंदन सुपरहिट फिल्म बाहुबली का गाना ‘कौन है वो’ गा रहे है. उनकी अद्भुत आवाज का जादू देख लोग वीडियो को बार बार शेयर भी कर रहे हैं. इस वजह से चंदन इंटरनेट के चर्चित शख्स बन गए हैं. उनके गाने को 1 करोड़ से अधिक लोगों ने देख लिया है और इसके व्यूज बढ़ते ही जा रहे है.

Also Read: रंजीत ने बेटी के साथ ‘महबूबा महबूबा’ गाने पर यूं किया डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

चंदन कुमार गुप्ता का गाना गाते हुए ये वीडियो उनके दोस्त ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो गया. देखते ही देखते इसे देखने वालों की तादाद 1 करोड़ 20 लाख के पार जा चुकी है. चंदन की आवाज कैलाश खेर से काफी मिलती जुलती है जिसकी वजह से सोशल मीडिया में लोग इन्हें जूनियर कैलाश खेर कह कर बुला रहे हैं.

मकेर थाना क्षेत्र के नंदन केतु का गांव में रहने वाले चंदन 8 भाषाओं में गाना गा सकते हैं. कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में प्लेबैक सिंगर के तौर अपनी पहचान बनाने के लिए जूझ रहे चंदन गुप्ता का ये वीडियो धूम मचा रहा है. उनका सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है. मीडिया यूज़र्स उनकी आवाज की तारीफ लगातार कर रहे है.

वीडियो में चंदन को बगीचे में बैठे हुए देखा जा सकता है. इस दौरान कोई शख्स उनसे गाना गाने को कहता है. चंदन अपने मोबाइल फोन में धुन बजाकर बाहुबली का गाना गाना शुरू कर देते हैं. वहीं. चंदन की ख्वाहिश है कि वो बॉलीवुड में जा कर गाना गाएं.

वीडियो को सोशल मीडिया यूजर हेमू गमेती भील ने फेसबुक पर पोस्ट किया है. उन्होंने इसका कैप्शन दिया है ‘निशब्द मंत्रमुग्ध सुर’. जिसके बाद इस वीडियो पर अब तक हज़ारों कमेंट्स और रिएक्शन आ चुके हैं. वहीं, ट्विटर पर एक यूजर ने उनके वीडियो देखने की लोगों से अपील की.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >