Box Office Report: छावा रिलीज के 36 दिन बाद फ्लॉप हुई या हिट, जानें अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Box Office Report: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर छावा रिलीज के 36 दिन बाद भी धुआंधार कमाई कर रही है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी ने अब तक कितने करोड़ कमाए.

Box Office Report: विक्की कौशल की फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस रिलीज के 36 दिन बाद भी शानदार कमाई कर रही है. अपने पांचवें हफ्ते में इस ऐतिहासिक महाकाव्य ने 567 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की. यह साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है. लक्ष्मण उटेकर की ओर से निर्देशित मूवी में विक्की कौशल ने मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक संभाजी महाराज का किरदार निभाया है. आइये जानते हैं इसने वर्ल्डवाइड कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.

वर्ल्डवाइड छावा ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिलक के अनुसार, छावा ने सिनेमाघरों में अपने 36वें दिन लगभग 2.10 करोड़ रुपये एकत्र किए. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 574.95 करोड़ हो गया. 21 मार्च को, ‘छावा’ के हिंदी वर्जन की कुल ऑक्यूपेंसी 8.68 प्रतिशत दर्ज की गई. वहीं वर्ल्डवाइड ऐतिहासिक ड्रामा ने अब तक 775.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. 14 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म की कमाई में अब धीरे-धीरे गिरावट देखी जा रही है. 30 मार्च को सिकंदर की रिलीज के बाद इसके कलेक्शन पर और भी ज्यादा असर पड़ेगा.

छावा के बारे में

छावा मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है, जिसका किरदार विक्की कौशल ने निभाया है. शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास छावा का रीमेक है. यह लक्ष्मण उतेकर की ओर से निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजान की ओर से निर्मित है. कलाकारों में रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी हैं. छावा को गोवा और छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री भी किया गया है.

यह भी पढ़ें- Salaar Re-Release Box Office Collection: सालार ने ओपनिंड डे पर कमाए इतने करोड़, तोड़ा तुम्बाड का रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >