Zubeen Garg Last Wish: जुबीन गर्ग की आखिरी इच्छा जानकर पसीज जाएगा दिल, जानें उन्होंने क्या कहा था

Zubeen Garg Last Wish: असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर को सिंगापुर में डूबने से हुआ. उनकी आखिरी इच्छा थी कि उन्हें ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे विदाई दी जाए. जानिए पूरी डिटेल.

Zubeen Garg Last Wish: भारत के मशहूर गायक और अभिनेता जुबीन गर्ग का 19 सितंबर 2025 को निधन हो गया. उनकी अचानक मौत से पूरी संगीत इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर फैल गई. शुरू में उनकी मौत को लेकर कई तरह की अटकलें सामने आईं, लेकिन अब असम सरकार और सिंगापुर उच्चायोग ने आधिकारिक जानकारी साझा की है. साथ ही, जुबीन की आखिरी इच्छा भी सामने आई है, जिसे जानकार सिंगर के फैंस भावुक हो जायेंगे. आइए सबकुछ बताते हैं.

जुबीन गर्ग की मौत का कारण क्या था?

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि सिंगापुर उच्चायोग और सिंगापुर हाईकोर्ट ने जुबीन गर्ग का मृत्यु प्रमाणपत्र (Death Certificate) जारी कर दिया है. इसमें उनकी मौत का कारण “डूबना” बताया गया है. सीएम सरमा ने कहा कि चूंकि हादसा सिंगापुर में हुआ है, इसलिए इसकी जांच वहीं की पुलिस करेगी, जबकि असम सरकार केवल साजिश से जुड़े आरोपों की जांच करेगी.

परिवार और मैनेजर को लेकर विवाद

जुबीन के निधन के बाद उनके मैनेजर सिद्धार्थ और एक फेस्टिवल आयोजक पर केस दर्ज किया गया. हालांकि, जुबीन की पत्नी ने मैनेजर का समर्थन किया और फैंस से अपील की कि उन्हें अंतिम संस्कार में शामिल होने दिया जाए. उन्होंने कहा कि जुबीन और मैनेजर के बीच गहरा विश्वास था और इस कठिन घड़ी में विवाद की जगह एकता होनी चाहिए.

क्या थी जुबीन गर्ग की आखिरी इच्छा?

जनवरी 2025 में दिए एक इंटरव्यू में जुबीन गर्ग ने अपने जीवन की अंतिम इच्छा साझा की थी. उन्होंने कहा था, “में पागल हूं, में अपना सब कुछ लोगों को देना चाहता हूं. अपने लिए नहीं. में यहां खुश हूं. मेरा अपना स्टूडियो है, यही मेरा घर है.” उन्होंने आगे असम की महाबाहु ब्रह्मपुत्र नदी और खासकर इटाखुली टिल्ला (बोरफुकोनार दिल्ला) का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था कि वे चाहते हैं कि जब उनका निधन हो, तो लोग उन्हें वहीं जला दें या उनकी अस्थियां ब्रह्मपुत्र नदी में प्रवाहित कर दें.

यह इच्छा उनके असम और वहां की संस्कृति से गहरे लगाव को दर्शाती है.

यह भी पढ़े: Zubeen Garg Funeral: ‘असम के रॉकस्टार’ जुबीन गर्ग का कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दी अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >