अपनी हद में रहो... पैपराजी पर अचानक क्यों भड़कीं जरीन खान, देखें Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान पैपराजी पर भड़क गईं. एक फोटोग्राफर की टिप्पणी उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आई. एक्ट्रेस ने सख्त लहजे में कहा, "अपनी हद में रहो."

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक्ट्रेस पैपराजी पर भड़कती नजर आईं. दरअसल, वह कुछ कपड़े देख रही थी, एक फोटोग्राफर ने ऐसी टिप्पणी कर दी, जो एक्ट्रेस को बिल्कुल पसंद नहीं आई.

Zareen Khan Lashes Out At Paparazzi: पैपराजी पर भड़की जरीन खान

वायरल भयानी की ओर से शेयर किए गए वीडियो में जरीन खान इवेंट के दौरान हाथ में एक आउटफिट लेकर पैपराजी के लिए पोज देती नजर आती हैं. इसी बीच एक फोटोग्राफर उनसे वह ड्रेस पहनकर दिखाने की बात कहता है. इस पर जरीन जवाब देती हैं, "तुम लोगों के सामने? वो नहीं हो पाएगा." जरीन यहीं शांत नहीं हुई, उन्होंने अपना गुस्सा दिखाते हुए सख्त लहजे में कहा, "मेरे साथ इस तरह की फालतू बातें मत करना, क्योंकि मैं उन लोगों में से नहीं हूं, जो ऐसी चीजें बर्दाश्त कर लें, ओके? अपनी हद में रहो, आप सब."

जरीन खान के वीडियो पर क्या बोले नेटिजन्स

जरीन खान का यह वीडियो सामने आते ही नेटिजन्स ने अलग-अलग रिएक्शन दिए. एक यूजर ने लिखा, ''सही किया जरीन तुमने.'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''वेल सेड.'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''आखिर पैपराजी इस तरह की बात कैसे कर सकते हैं?"

Zareen Khan Last Appeared Film: इस फिल्म में नजर आई थी जरीन खान

जरीन खान आखिरी बार साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' में नजर आई थीं. एक इंटरव्यू में जब उनसे फिल्मों से दूरी बनाने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा, "मेरी मां काफी समय से बीमार थीं और मेरा पूरा ध्यान उनकी देखभाल में लगा हुआ था. मेरी जिंदगी में वही सबसे करीब थीं. अप्रैल में उनका निधन हो गया. ऐसे वक्त में किसी और चीज पर फोकस कर पाना मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था."

Zareen Khan Wants To Do OTT Projects: ओटीटी प्रोजेक्ट्स करना चाहती हैं जरीन खान

जरीन ने ओटीटी पर काम करने की इच्छा भी जाहिर की. उन्होंने कहा, "फिलहाल बड़े पर्दे पर ज्यादा कुछ नहीं हो रहा है, लेकिन ओटीटी का स्पेस काफी एक्साइटिंग है. यहां शानदार कहानियां और दमदार कंटेंट देखने को मिल रहा है. मैं ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना चाहती हूं, जहां मुझे अपनी टैलेंट दिखाने का मौका मिले."

ये भी पढ़ें: Zareen Khan Birthday: कभी ‘वीर’ की राजकुमारी बनीं तो, कभी हॉरर से डराया, इन फिल्मों ने बदल दिया एक्ट्रेस का करियर

ये भी पढ़ें: P/awan Singh Zareen Khan Song: बारिश में रोमांस करते दिखे पवन सिंह और जरीन खान, ‘प्यार में हैं हम’ गाने ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >