जब अमृता राव को Esha Deol ने जड़ दिया था जोरदार थप्पड़, इस वजह से विवाह एक्ट्रेस पर भड़की थी ईशा

साल 2002 में फिल्म ‘प्यारे मोहन’ के लिए ईशा देओल और अमृता राव शूट कर रही थी. इस दौरान ऐसा कुछ हुआ, जो उस समय चर्चा में आ गया था. फिल्म के सेट पर ईशा ने अमृता को थप्पड़ मार दिया था. चलिए आपको बताते है पूरा मामला.

बॉलीवुड की दुनिया में एक्ट्रेसेस के बीच कैट फाइट काफी आम बात है. अक्सर फिल्म के सेट से एक्ट्रेस के बीच कहासुनी की बात सुनने में आ जाती है. कभी-कभी तो मामला इतना बढ़ जाता है कि ये एक्ट्रेसेस एक-दूसरे के साथ दोबारा काम करने से कतराने लगती है. आज आपको ऐसा ही एक किस्सा बताएंगे जब ईशा देओल और अमृता राव के बीच सेट पर जबरदस्त लड़ाई हो गई थी. गुस्से में ईशा ने अमृता को जोरदार थप्पड़ मार दिया था.

जब अमृता ने ईशा को दिया था गाली

दरअसल, साल 2002 में फिल्म ‘प्यारे मोहन’ के लिए ईशा देओल और अमृता राव शूट कर रही थी. इस दौरान ऐसा कुछ हुआ, जो उस समय चर्चा में आ गया था. ईटाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में ईशा ने बताया था कि, पैक-अप के एक दिन बाद, अमृता ने मेरे निर्देशक इंद्र कुमार और मेरे कैमरामैन के सामने मुझे गाली दी और मुझे लगा कि यह पूरी तरह से गलत है.

ईशा ने जड़ दिया था अमृता को गाली

ईशा देओल ने बताया था कि, अपने स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए मैंने गुस्से में आकर उसे थप्पड़ मार दिया. मुझे कोई पछतावा नहीं है क्योंकि उसने उस समय जैसा किया था, वो इसके लिए डिजर्व करती थी. मैंने सिर्फ अपने और अपने गरिमा के लिए स्टैंड लिया था. हालांकि एक्ट्रेस ने कहा था, ‘उसे एहसास हुआ कि उसने क्या किया और उसने मुझसे माफी मांगी और मैंने उसे माफ कर दिया. अब हमारे बीच चीजें ठीक है.

Also Read: जब सनी देओल को इस एक्ट्रेस ने जड़ दिया था थप्पड़! गदर फेम तारा सिंह के उड़ गए थे होश, वजह जान चौंक जाएंगे आप

2023 में बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी ईशा

बता दें कि ईशा देओल काफी लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब थी. एक्ट्रेस 2023 में बॉलीवुड में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें वह अमित साध, तिग्मांशु धूलिया, मिलिंद गुनाजी और कई अन्य लोगों के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी. अबतक वो फिल्म ‘धूम’, ‘काल’ और ‘दस’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >