जब नॉन वेज की वजह से डिब्बाबंद हो गई थी अजय देवगन-संजय दत्त की यह फिल्म, पूरा किस्सा जानकर चौंक जाएंगे आप

अजय देवगन और संजय दत्त एक साथ बीहड़ नामक एक फिल्म में साथ में काम करने वाले थे. ये साल 2000 की बात है. टीम मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों और चंबल घाटी में शूटिंग करने की योजना बना रही थी. लेकिन एक वजह से मूवी फिल्म डिब्बाबंद हो गई थी.

अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म भोला को लेकर लाइमलाइट में है. अजय की फिल्म का ट्रेलर बीते दिन ही रिलीज हुआ है, जिसे दर्शक काफी पसन्द कर रहे है. इस बीच आपको उनसे जुड़ा एक किस्सा बताते है. अजय और मिलन लुथरिया की जोड़ी ने कच्चे धागे, चोरी चोरी, वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई और बादशाहो जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. लेकिन क्या आप जानते है मिलन, अजय और संजय दत्त को लेकर एक फिल्म बनाने वाले थे, जो एक अजीब वजह के कारण डिब्बाबंद हो गई थी.

अजय देवगन-संजय दत्त साथ में काम करने वाले थे

दरअसल, अजय देवगन और संजय दत्त एक साथ बीहड़ नामक एक फिल्म में साथ में काम करने वाले थे. ये फिल्म मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित और बंटी वालिया, कुमार गौरव और बबलू पचीसिया द्वारा निर्मित था. ये साल 2000 की बात है. टीम मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों और चंबल घाटी में शूटिंग करने की योजना बना रही थी. खबरों की मानें तो यह संजय दत्त के लिए एक ड्रीम प्रोजेक्ट था लेकिन इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया.

इस वजह से बंद हो गई थी फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बबलू पचीसिया शाकाहारी थे और उनके ऑफिस में नॉन वेज की अनुमति नहीं थी. एक दिन मिलन ने प्री-प्रोडक्शन कार्य पर चर्चा करने के लिए उनके ऑफिस गए. हालांकि दोपहर का समय था तो उन्होंने लंच के लिए नॉन वेज ऑर्डर कर लिया. उन्हें ये बात मालूम नहीं था कि उनके ऑफिस में नॉन वेज लाने की परमिशन नहीं है. जब वो खा रहे थे तो तभी वहां बब्लू आ गए.

Also Read: Gadar 2 में अमरीश पुरी का कौन होगा रिप्लेसमेंट? तारा सिंह से टकराएगा ये खतरनाक विलेन, जानिए कौन है वो
खूब हुआ था हंगामा

बब्लू अपने कार्यालय में नॉन वेज खाना देखकर भौचक्के रह गए. दोनों के बीच इस बात को लेकर काफी कहा-सुनी हुई. बात इतनी बढ़ गई कि फिल्म बंद हो गई. वहीं, अजय देवगन की आने वाली फिल्मों की बात करें तो भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. इसमें अजय के साथ एक बार फिर से तब्बू दिखेंगी, जो एक पुलिस ऑफिसर बनी है.

Also Read: मिलिए दीपक तिजोरी की खूबसूरत बेटी Samara Tijori से, 13 साल की उम्र में हो गई थी किडनैप, जानिए पूरा किस्सा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >