War 2 से बॉलीवुड डेब्यू करने पर छलका जूनियर एनटीआर का दर्द, बोले- ये लोग मुझे स्वीकार करेंगे?

War 2 से साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं. यह स्पाई-थ्रिलर फिल्म 14 अगस्त को कई भाषाओं में रिलीज होगी. ऐसे में अब फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में जूनियर एनटीआर ने हिंदी सिनेमा में काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है.

War 2: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘वॉर 2’ अब कुछ दिनों में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म 14 अगस्त को कई भाषाओं में रिलीज होगी. साथ ही यह उसी दिन आने वाली रजनीकांत की ‘कुली’ से क्लैश भी करेगी.

इस फिल्म का इंतजार दर्शक लंबे वक्त से कर रहे हैं. इसकी खास वजह यह भी है कि इस फिल्म से साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं. अब उन्होंने इसके प्री-रिलीज इवेंट में हिंदी सिनेमा के अपने अनुभव को साझा किया है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

बॉलीवुड डेब्यू से क्यों डरे हुए हैं जूनियर एनटीआर?

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी भी हैं. अब हाल ही में फिल्म के रिलीज से कुछ दिन पहले हैदराबाद में ‘वॉर 2’ का प्री-रिलीज इवेंट हुआ. इस दौरान जूनियर एनटीआर ने बॉलीवुड में अपने डेब्यू को लेकर सता रहे डर के बारे में बात की.

उन्होंने कहा, ‘मैं साउथ इंडिया से हूं और एसएस राजामौली का शुक्रिया, जिन्होंने साउथ और नॉर्थ के बीच की कई सीमाओं को मिटा दिया, जो सिर्फ फिल्में हैं. लेकिन हर साउथ इंडियन के मन में एक शंका होती है- क्या ये लोग मुझे स्वीकार करेंगे? मुझे खुले दिल से एक्सेप्ट करने के लिए और पहले दिन मुझे जो खूबसूरती से गले लगाया, उसके लिए शुक्रिया. ये फिल्म एनटीआर के हिंदी सिनेमा में आने के बारे में नहीं है, बल्कि ऋतिक के तेलुगू सिनेमा में आने के बारे में है.’

‘वॉर 2’ की एडवांस बुकिंग से धूम

वॉर 2 फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में सिर्फ भारत में 59422 टिकट बेच दिए हैं. फिल्म की आईमैक्स 2डी से लेकर डॉल्बी सिने तक के कई फॉर्मेट में बुकिंग हुई है, जिसके बाद इस फिल्म ने 2.14 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वॉर 2 को यशराज फिल्म्स की तरफ से प्रोड्यूस किया जा रहा है, जिसमें आशुतोष राणा, अनिल कपूर भी नजर आने वाले हैं.

यह भी पढ़े: Box Office Report: सन ऑफ सरदार 2, धड़क 2 या सैयारा? बॉक्स ऑफिस पर किसकी बादशाहत और कौन हुआ फुस्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >