War 2 Box Office Records: ऋतिक-जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' ने रचा इतिहास, 4 दिन में अजय देवगन-आमिर खान की ब्लॉकबस्टर्स को दी मात

War 2 Box Office Records: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाया. 4 दिन में 173.60 करोड़ रुपये कमाकर 2025 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई. जानिए वर्ल्डवाइड कलेक्शन और पूरी रिपोर्ट.

War 2 Box Office Records: अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी मेगा बजट एक्शन-थ्रिलर ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को रिलीज हुई थी और लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर इस फिल्म का सीधा मुकाबला रजनीकांत की ‘कुली’ से हुआ, जिसे 2025 का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश माना जा रहा है.

रिलीज के पहले दिन से ही ‘वॉर 2’ ने रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए थे और फिल्म अब चार दिनों में 170 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है. साथ ही इसने अजय देवगन और आमिर खान की सुपरहिट फिल्मों को भी धूल चटा दी है. आइए बताते हैं पूरी रिपोर्ट.

‘वॉर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म ने ओपनिंग डे पर 52 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म का रिकॉर्ड बनाया. इसके बाद फिल्म का डे वाइज कलेक्शन कुछ इस तरह रहा-

  • दूसरे दिन – 57.35 करोड़ रुपये
  • तीसरे दिन – 33.25 करोड़ रुपये
  • चौथे दिन – 31.3 करोड़ रुपये

इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 173.9 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

2025 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

‘वॉर 2’ ने कुछ ही दिनों में ‘केसरी 2’, ‘सिकंदर’, ‘स्काई फोर्स’ और आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ को पछाड़ दिया. अब फिल्म अजय देवगन की ‘रेड 2’ (173.44 करोड़) को भी पीछे छोड़कर 2025 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

फिलहाल, जिन फिल्मों से यह पीछे है:

  • छावा – 601.54 करोड़
  • सैयारा – 323.87 करोड़
  • हाउसफुल 5 – 183.38 करोड़

‘वॉर 2’ का बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन

करीब 400 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 3 दिनों में ही वर्ल्डवाइड 215 करोड़ रुपये कमा लिए थे. चौथे दिन का कलेक्शन जोड़ने के बाद फिल्म ने अपने बजट का लगभग 62% सिर्फ ओपनिंग वीकेंड में ही रिकवर कर लिया है.

यह भी पढ़े: Sikandar के बॉक्स ऑफिस असफलता पर डायरेक्टर ए.आर. मुरुगादॉस ने महीनों बाद तोड़ी चुप्पी, बोले- ठीक से प्रस्तुत नहीं कर…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >