War 2 Box Office: फुस्स हुई वॉर 2, स्पाई यूनिवर्स की इन फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ने में नाकमयाब, घटती कमाई है चिंता

War 2 Box Office: ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर वॉर 2 की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करने की चर्चा थी, हालांकि ऐसा नहीं हो पाया और इसके कलेक्शन में हर दिन गिरावट देखी गई. अब हफ्ते में यह स्पाई यूनिवर्स की इन फिल्मों के रिकॉर्ड को भी चकनाचूर नहीं कर पाई.

War 2 Box Office: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 के ट्रेलर और टीजर को देखकर अनुमान लगाया जा रहा था कि ये मूवी ब्लॉकबस्टर हिट साबित होगी, लेकिन 14 अगस्त को रिलीज के बाद इस फिल्म ने तीन दिनों के वीकेंड में तो शानदार कमाई की, लेकिन वीकडेज में आकर सुस्त हो गई. एक वीक में यह वाईआरएफ की सबसे कमजोर फिल्म बनकर उभरी है.

वीक 2 ने की निराशाजनक कमाई

वॉर 2 ने ओपनिंग डे पर 52.5 करोड़ कमाए थे. इसके बाद स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के कारण दूसरे दिन 58.85 करोड़ की कमाई हुई. तीसरे और चौथे दिन इसमें गिरावट आई और यह गिरकर 34.25 करोड़, 33.65 करोड़ हो गई. एक्शन ड्रामा मंडे टेस्ट में फेल हो गई और पांचवें दिन 9.25 करोड़ कमा पाई. मंगलवार को टिकट दरों में छूट के कारण, छठे दिन इसकी कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी हुई और 9.75 करोड़ पर जाकर पहुंची. सातवें दिन और आठवें दिन के आंकड़े और निराशाजनक थे. इसकी टोटल कमाई अब तक की 246.51 करोड़ है.

वॉर 2 का डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • War 2 Box Office Collection Day 1- 52 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 2- 57.35 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 3- 33.25 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 4- 31.3 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 5- 8.4 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 6- 9 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 7- 5.59 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 8: 5 करोड़

War 2 Total Collection- 204.25 करोड़

इन फिल्मों के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई वॉर 2

वॉर 2 को लेकर कहा जा रहा था कि पहले वीक में यह स्पाई यूनिवर्स की सारी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ देगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. ये मूवी न तो पठान, वार और टाइगर 3 के कलेक्शन को पीछे छोड़ पाई.

स्पाई यूनिवर्स के सबसे अच्छे ओपनिंग वीक

  • पठान- 364.15 करोड़ (9 दिन)
  • वॉर- 238.35 करोड़ (9 दिन)
  • टाइगर 3- 220.25 करोड़
  • वॉर 2- 208.91 करोड़

यह भी पढ़ें- Anupama Maha Twists: हाथ जोड़कर इस शख्स से माफी मांगेगी अनुपमा, माही को विधवा कहने पर भड़केगी अनु, अनुज की याद में करेगी ये काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >