War 2 Box Office Collection Day 2: ऋतिक-जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' हिट या फुस्स? दूसरे दिन का कलेक्शन चौंकाने वाला

War 2 Box Office Collection Day 2: 'वॉर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन किया. जानिए ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर इस फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया और किन फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े.

War 2 Box Office Collection Day 2: 14 अगस्त को रिलीज हुई अयान मुखर्जी निर्देशित ‘वॉर 2’ ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है. ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की इस मेगा बजट एक्शन-थ्रिलर का सीधा मुकाबला रजनीकांत की ‘कुली’ से हुआ. दोनों ही फिल्मों को शानदार रिस्पॉन्स मिला, लेकिन ‘वॉर 2’ ने ओपनिंग डे पर जो कमाल किया, उसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी.

अब सवाल है कि दूसरे दिन फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा? आइए जानते हैं.

वॉर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘वॉर 2’ ने रिलीज के दूसरे दिन यानी 15 अगस्त को करीब ₹23.38 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब ₹75.88 करोड़ तक पहुंच गया है. स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का फिल्म को खास फायदा मिला. अगर यही रफ्तार बनी रही, तो फिल्म जल्द ही ₹100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है.

वॉर 2 ने तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड

‘वॉर 2’ की ओपनिंग इतनी जबरदस्त रही कि कई बड़ी फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन पीछे छूट गए. देखिए किस-किस को पीछे छोड़ा:

फिल्मबॉक्स ऑफिस ओपनिंग डे कलेक्शन
छावा₹31 करोड़
सिकंदर₹26 करोड़
हाउसफुल 5₹24 करोड़
सैयारा₹21.5 करोड़
रेड 2₹19.5 करोड़
स्काई फोर्स₹12.25 करोड़
सितारे जमीन पर₹10.7 करोड़
जाट₹9.5 करोड़
केसरी चैप्टर 2₹7.75 करोड़
भूल चूक माफ₹7 करोड़

फिल्म के बारे में…

‘वॉर 2’ एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है, जो YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है. फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और इसे यशराज फिल्म्स के तहत आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है. इसमें ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में हैं. बता दें कि यह फिल्म 2019 की सुपरहिट ‘वॉर’ का सीक्वल है, जिसमें अब स्केल और एक्शन पहले से कहीं ज्यादा दमदार है.

यह भी पढ़े: Coolie Box Office: बॉक्‍स ऑफिस पर रजनीकांत की बादशाहत फिर भी टॉप-10 से चूकी, पुष्पा 2-जवान जैसी फिल्मों से मिली पटखनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >