Viral Video: अरिजीत सिंह को लाइव कॉन्सर्ट के बीच आया पिता का वीडियो कॉल, फिर उन्होंने जो किया…

Viral Video: बॉलीवुड के पसंदीदा सिंगर अरिजीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके पास उनके पिता का लाइव कॉन्सर्ट के बीच वीडियो कॉल आता है. इसके बाद जो सिंगर करते हैं वो जेश्चर देखने के बाद फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं.

Viral Video: अरिजीत सिंह बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर्स में शुमार हैं, जिनकी आवाज और उनकी सादगी हमेशा से ही दर्शकों को खूब पसंद आती है. इसी बीच सोशल मीडिया पर सिंगर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अरिजीत सिंह के पिता का बीच लाइव कॉन्सर्ट में वीडियो कॉल आता है. उसके बाद जो अर्जित सिंह करते हैं, वो देखने के बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो में अरिजीत सिंह चंडीगढ़ में अपना लाइव कॉन्सर्ट दे रहे हैं तभी उनके पास उनके पिता का वीडियो कॉल आता है. आमतौर पर जब भी सिंगर्स के पास कॉन्सर्ट के बीच कॉल आता है, तब वह या तो कट कर देते हैं या कॉन्सर्ट बीच में ही रोक देते हैं, लेकिन अरिजीत सिंह ने ऐसा कुछ भी नहीं किया. उन्होंने अपने गाने को कंटिन्यू रखते हुए फैन्स की तरफ फोन की स्क्रीन घुमा दी, जिससे सिंगर के पिता कॉन्सर्ट का नजारा ले सकें. इसके बाद उन्होंने कॉन्सर्ट में यह भी कहा कि मेरे पापा का फोन था. अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़े: Fact Check: वायरल गर्ल मोनालिसा ने शॉर्ट ड्रेस में कराया ग्लैमरस फोटोशूट, वीडियो से नहीं हटेगी नजरें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >