Viral Video: कैटरीना कैफ ने दोस्त की शादी में बिखेरा जलवा, ‘ससुराल गेंदा फूल’ पर दिखाए डांस मूव्स

कैटरीना कैफ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह थिरकते दिख रही है. उनके डांस को देखकर फैंस इसपर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए. यूजर्स इसपर अलग-अलग अपनी रिएक्शन दे रहे हैं.

Viral Video: कैटरीना कैफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कैटरीना फिल्म दिल्ली 6 के गाने ससुराल गेंदा फूल पर डांस करती दिख रही है. नीले कलर के लहंगे में कैट बेहद खूबसूरत लग रही थी. उनके डांस स्टेप कमाल के लग रहे हैं. एक्ट्रेस ने ये डांस अपने फ्रेंड की शादी में किया. वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, वह डांस को कितने अच्छे से एंजॉय कर रही है. एक यूजर ने लिखा, वह बहुत क्यूट लग रही. एक यूजर ने लिखा, विक्की भैया दिख नहीं रहे. एक यूजर ने लिखा, कैट का डांस और उसका एक्सप्रेशन.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

फिल्म नमस्ते लंदन फिर से हो रही री-रिलीज

इस बीच वर्कफ्रंट पर कैट और अक्षय कुमार की फिल्म नमस्ते लंदन बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म के बारे में बताते हुए अक्षय ने एक पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा था, “इस होली, 14 मार्च को बड़े पर्दे पर नमस्ते लंदन की फिर से रिलीज की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं. कैटरीना कैफ के साथ जादू, अविस्मरणीय गाने, प्रतिष्ठित संवाद और कालातीत रोमांस को फिर से जीने के लिए तैयार हो जाइए. फिल्मों में मिलते हैं.” कैट ने इस पोस्ट को लाइक किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >