Rashmika Mandanna After Wedding Look: शादी के बाद पहली बार Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna को एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, और उनकी इस झलक ने फैंस का दिल जीत लिया. नई नवेली दुल्हन रश्मिका लाल सूट में बेहद खूबसूरत नजर आईं, चेहरे पर ब्राइडल ग्लो और सादगी भरी मुस्कान साफ दिख रही थी. वहीं विजय हमेशा की तरह कूल अंदाज में नजर आए. दोनों ने फैंस और पैपराजी को हाथ जोड़कर नमस्ते किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
रश्मिका की सुंदरता और संस्कार
लाल सूट में सजी नई दुल्हन का यह अंदाज/ हर किसी का दिल जीत रहा है. शादी के बाद पहली झलक में Rashmika Mandanna का ब्राइडल ग्लो साफ नजर आया, सादगी, शालीनता और हल्की मुस्कान के साथ वह बेहद खूबसूरत दिखीं. सिंपल मेकअप, खुले बाल और लाल रंग की पारंपरिक ड्रेस ने उनके लुक को और भी खास बना दिया. एयरपोर्ट पर आते ही उन्होंने हाथ जोड़कर सबको नमस्ते किया, जिसने उनके इस देसी अंदाज़ को और भी प्यारा बना दिया.
शादी के बाद पहली बार साथ नजर आए Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna की यह झलक किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगी. भीड़ और कैमरों के बीच दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद सहज और शांत दिखाई दिए. रश्मिका का सादगी भरा दुल्हन वाला अंदाज और विजय का केयरिंग जेस्चर यह दिखा रहा था कि दोनों अपने नए रिश्ते के हर पल को खुलकर जी रहे हैं. एयरपोर्ट पर उनकी यह छोटी-सी मौजूदगी फैंस के लिए किसी बड़े सेलिब्रेशन से कम नहीं रही.
यह भी पढ़ें: रश्मिका की रस्ट-ऑरेंज साड़ी और विजय का वर्मिलियन अंगवस्त्रम लुक, ट्रेडिशन और एलीगेंस का परफेक्ट कॉम्बो
