Video: यूनिक टैटू डिजाइन से छा गईं Rasha Thadani, आप भी बनाकर लग सकते हैं स्टाइलिश

Rasha Thadani Video: रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. अब स्टारकिड ने एक प्यार सा टैटू अपने गर्दन पर बनवाया, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

Rasha Thadani Video: रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अपनी ग्लैमरस अदाओं की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरती है. अपनी डेब्यू फिल्म आजाद में उनके लटके-झटके ने फैंस को घायल कर दिया था. तभी से स्टारकिड सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई. अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह टैटू बनवाती दिखाई दे रही हैं. पूरे वीडियो में, उनकी मां रवीना टंडन कई बार टैटू कलाकार को निर्देश देती हुई दिखाई देती हैं कि क्या करना है. दरअसल राशा ने अपनी गर्दन के पीछे एक छोटी सी तितली बनवाई, जिसे उन्होंने अपनी मां को समर्पित किया. वीडियो में एक्साइटेड राशा को यह कहते हुए देखा गया कि “मैं हमेशा से टैटू बनवाना चाहती थी.” उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने तितली डिजाइन क्यों चुना, उन्होंने कहा कि यह उनकी मां के प्यार और सपोर्ट को दर्शाता है. इस बीच, राशा थडानी जी सिने अवॉर्ड्स में डांस फ्लोर पर धमाल मचाने के बाद चर्चा में हैं. उन्होंने अपनी मां रवीना की जगह ली और 1994 की फिल्म मोहरा के चार्टबस्टर ट्रैक टिप टिप बरसा पानी पर थिरकीं. उन्हें अवॉर्ड्स नाइट में माधुरी दीक्षित के गाने एक दो तीन पर डांस करते हुए भी देखा गया.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की बढ़ती पॉपुलैरिटी पर अंजलि भाभी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- टीआरपी या दर्शकों की…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >