Vicky Kaushal से पैप्स ने पूछा- कब देंगे गुड न्यूज, शरमाते हुए एक्टर बोले- ‘इस बारे में घोषणा करने में…’

विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म बैड न्यूज के ट्रेलर लॉन्च पर एक्टर ने अपनी पत्नी कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर रिएक्शन दिया. उन्होंने जो कहा वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

फिल्म बैड न्यूज का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया. ट्रेलर देखने के बाद दर्शक इसपर काफी पॉजिटिव रिस्पांस दे रहे हैं. मूवी में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क ने काम किया है. तीनों की तिकड़ी मूवी में साथ में कमाल लग रही है. मुंबई में ट्रेलर लॉन्च के दौरान मीडिया ने विक्की से उनकी पत्नी और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को लेकर सवाल पूछ लिया. काफी महीनों से कैट की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही है. हालांकि ये सारी प्रेग्नेंसी की खबरें महज अफवाह निकली. अब उरी एक्टर ने बताया कि उनके घर गुड न्यूज कब आएगी.

विक्की कौशल के घर कब आएगी गुड न्यूज


फिल्म बैड न्यूज की कहानी काफी यूनिक और हटकर है. इसमें विक्की कौशल एक पिता के किरदार में दिखेंग. रील लाइफ में तो वो पिता बन रहे हैं, लेकिन असली में वो पिता कब बनेंगे, ये फैंस जानना चाहते हैं. बैड न्यूज के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मीडिया ने विक्की से पूछा कि, उनके घर कब गुड न्यूज आएगी. इसपर एक्टर ने कहा, ”मैं जब गड न्यूज होगी, तभी आपको जरूर बताऊंगा. जब टाइम आएगा हम इस बारे में घोषणा करने में संकोच नहीं करेंगे.” साथ ही एक्टर ने कहा कि, अभी के लिए आप बैड न्यूज एंजॉय कर लो.

मुंबई लौटीं कैटरीना कैफ, एयरपोर्ट पर इस अंदाज में आई नजर, बिना कुछ बोले ही प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर लगाया विराम

Chandu Champion की दीवानी हुई बॉलीवुड की ये हसीना, ट्रेलर देख बोली- इंतजार नहीं कर सकती, जानें क्या बोल रही है पब्लिक

प्रेंग्नेंट नहीं हैं कैटरीना कैफ

कुछ समय पहले लंदन ट्रिप से कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद कयास लगाने लगे कि एक्ट्रेस प्रेंग्नेंट है. ऐसी अफवाह थी कि कपल अपने पहले बच्चे का वेलकम लंदन में करेंगे. हालांकि ये सारी खबरें अफवाह निकली, जब कैट मुंबई लौटी. वहीं, कपल के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार मेरी क्रिसमस में नजर आई थी. जबकि विक्की को आखिरी बार फिल्म सैम बहादुर में देखा गया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >