Singham Again के लिए विक्की कौशल ले रहे तगड़ी रकम! सिर्फ इतने दिन करेंगे शूटिंग

एक्टर कमाल रशिद खान का लेटेस्ट ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस ट्वीट की मानें तो विक्की कौशल सिंघम 3 की शूटिंग करेंगे. केआरके ने साथ ही इस बात का खुलासा किया है कि विक्की फिल्म के लिए कितना चार्ज कर रहे हैं.

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) को लेकर हर दिन कुछ ना कुछ अपडेट्स आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी. इस बीच खबर आई थी कि इसमें विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की एंट्री होगी. अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह के बाद विक्की की एंट्री ने फैंस को काफी ज्यादा एक्साइटेड कर दिया. अब केआरके ने इसे लेकर अपडेट दिया है.

सिंघम अगेन के लिए विक्की कौशल ले रहे तगड़ी रकम!

ट्रेड एनालिस्ट और एक्टर कमाल रशिद खान का लेटेस्ट ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस ट्वीट की मानें तो निर्देशक रोहित शेट्टी ने 60 दिन (नवंबर और दिसंबर) लिए विक्की कौशल सिंघम 3 की शूटिंग करेंगे, जबकि विक्की सिर्फ 20 दिन की शूटिंग करेंगे. आमतौर पर विक्की एक फिल्म के लिए 15 करोड़ चार्ज करते हैं लेकिन सिंघम 3 के लिए उन्हें 5 करोड़ मिलेंगे! जबकि उन्हें हर फिल्म 1 करोड़ से ज्यादा नहीं मिलना चाहिए. बता दें कि विक्की इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जरा हटके जरा बचके को लेकर चर्चा में है.

अगले साल सिंघम अगेन होगी रिलीज

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो सिंघम 3 में रोहित शेट्टी और अजय देवगन 11वीं बार एक साथ काम करेंगे. सिंघम अगेन में बाजीराव सिंघम के रूप में अजय देवगन दिखेंगे. सूत्र ने बताया, इसमें जैकी श्रॉफ खलनायक का किरदार प्ले करने वाले हैं. सिंघम अगेन को भारत और विदेशों में विभिन्न स्थानों पर 100 से 115 दिनों में शूट किया जाएगा. बता दें कि करीना, अजय की पत्नी का किरदार निभा रही है. पहले मूवी दिवाली 2024 पर रिलीज होनी थी, लेकिन अब रिलीज डेट बदल गई. अब फिल्म अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी.

Also Read: Singham Again: करीना कपूर के बाद इस एक्टर की हुई ‘सिंघम अगेन’ में एंट्री! अजय देवगन की नींद उड़ाएगा ये विलेन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >